Tuesday, 23 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

जिनेवासंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में श्रीलंका के खिलाफ लगे मानवाधिकारों के उल्लंघन वाले प्रस्ताव पर हो रही वोटिंग से भारत ने किनारा कर लिया है। इस दौरान यूएनएसआरसी में भारत के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे। इस प्रस्ताव में जाफना में लिट्टे के खिलाफ अभियान के दौरान श्रीलंकाई सेना पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करने और बड़ी संख्या में तमिल लोगों पर अत्याचार करने के आरोप लगाए गए थे। भारत के सामने मुश्किल यह थी कि वह श्रीलंका के साथ पड़ोसी होने का धर्म निभाए या फिर तमिल अल्पसंख्यकों की रक्षा के पक्ष में खड़ा हो। जिसके बाद भारत ने इस प्रस्ताव पर आयोजित वोटिंग से अनुपस्थित होने का फैसला किया। राजपक्षे ने मोदी को फोन कर मांगा था साथ श्रीलंका इस प्रस्ताव पर भारत का साथ चाहता था। इसके लिए वहां के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात भी की थी। बताया जा रहा है कि दोनों ही तरफ अपने ही लोग होने के कारण भारत ने इस प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं करने का फैसला किया। भारत और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के बीच पहले से ही विवाद है। हाल में ही कृषि कानूनों के विरोध में हो रहे आंदोलन को लेकर दिए गए मानवाधिकार परिषद के बयान के खिलाफ भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर भी भारत और यूएनएचआरसी आमने-सामने हैं। एक तरफ तमिल तो दूसरी तरफ श्रीलंका भारत के पास इस मुद्दे पर वोटिंग नहीं करने का ही विकल्प मौजूद था। क्योंकि अगर भारत इसके समर्थन में वोटिंग करता तो श्रीलंका नाराज होता। इससे चीन और पाकिस्तान को श्रीलंका में घुसपैठ करने का एक और मौका मिल जाता। वहीं, अगर भारत इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट करता तो दक्षिण भारत के तमिल नाराज होते। अगले महीने तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में अगर भारत सरकार तमिलों के मुद्दे पर जोखिम न लेते हुए वोटिंग से दूर रहने का फैसला किया है। कौन से देश ने पक्ष और किसने विपक्ष में दिया वोट
पक्ष विपक्ष अनुपस्थित
अर्जेंटीना बांग्लादेश बहरीन
आर्मीनिया बोलिविया बुर्किना फासो
ऑस्ट्रिया चीन कैमरून
बहमास क्यूबा गेबोन
ब्राजील इरिट्रिया भारत
बुल्गारिया पाकिस्तान इंडोनेशिया
आइवरी कोस्ट फिलिपींस जापान
चेक रिपब्लिक रूस लीबिया
डेनमार्क सोमालिया मौरीटानिया
फिजी उजेबकिस्तान नामीबिया
फ्रांस वेनेजुएला नेपाल
जर्मनी -- सेनेगल
इटली -- सूडान
मालावी -- टोगो
मेक्सिको -- --
नीदरलैंड -- --
पोलैंड -- --
दक्षिण कोरिया -- --
यूक्रेन -- --
ब्रिटेन -- --
उरुग्वे -- --


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3lFRVQF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...