Saturday, 20 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन इस साल धरती के करीब से गुजरने वाला ऐस्टरॉइड रविवार को निकलेगा। हालांकि, इससे धरती को किसी तरह का खतरा नहीं है। 2001 FO32 नाम का यह ऐस्टरॉइड कई सौ मीटर डायमीटर का है और यह धरती से 20 लाख किमी दूर से गुजरेगा। यह दूरी चांद और धरती के बीच की दूरी से पांच गुना ज्यादा है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी के ऐस्टरॉइड एक्सपर्ट डेटलेफ कोशनी के मुताबिक यह ऐस्टरॉइड स्थिर है और खतरनाक रास्ते पर नहीं है। इसे उपकरणों की मदद से ऐस्ट्रोनॉमर्स देख सकेंगे। यह ऐस्टरॉइड हर 810 दिन में सूरज का एक चक्कर पूरा करता है। रविवार को धरती के करीब से गुजरने के बाद यह 2052 में वापस आएगा। वैज्ञानिक इसका इस्तेमाल ऐस्टरॉइड के बारे में और ज्यादा जानने के लिए करेंगे। इस ऐस्‍टरॉइड की पहली तस्‍वीर को इटली स्थित वर्चुअल टेलिस्‍कोप प्रॉजेक्‍ट ने अपने कैमरे में कैद किया है। इस ऐस्‍टरॉइड की तस्‍वीर को उस समय कैमरे में कैद किया गया जब यह विशाल चट्टान धरती से 1.95 लाख किलोमीटर की दूरी पर थी। 14 मार्च को रात में ली गई इस तस्‍वीर में तारों के बीच में यह चट्टान बेहद चमकदार वस्‍तु के रूप में नजर आ रही है। द वर्चुअल टेलिस्‍कोप प्रॉजेक्‍ट ने कहा कि यह संभावित रूप से खतरनाक चट्टान सुरक्षित तरीके से पृथ्‍वी की ओर आ रही है। हम इसके 21 मार्च को धरती के पास से गुजरने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। साथ ही हमने इसकी तस्‍वीर लेने में सफलता हासिल की है। इस ऐस्‍टरॉइड की रफ्तार 1,24,000 क‍िलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वैज्ञानिकों ने कहा कि यह ऐस्‍टरॉइड सुरक्षित तरीके से गुजर जाएगा और इससे हमें कोई खतरा नहीं है। इस ऐस्‍टरॉइड से खतरा नहीं होने के बावजूद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस संभावना को खारिज नहीं किया है कि भविष्‍य में ऐस्‍टरॉइड का टकराव धरती से नहीं होगा। हालांकि इसकी आशंका कई सदी बाद की है। इसी वजह से नासा ने इसे संभावित रूप से खतरनाक ऐस्‍टरॉइड की श्रेणी में रखा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2OPcVIs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...