Saturday, 20 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

ढाका के सिलहट संभाग में हिंदुओं के 80 घरों पर हमले के लिये उकसाने के मुख्य संदिग्ध को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक पोस्ट किये जाने के बाद कट्टरपंथी इस्लामी समूह ने ये हमला किया था। 'बीडीन्यूज24.कॉम' की खबर के अनुसार पुलिस अन्वेषण ब्यूरो (पीआईबी) ने यूनियन परिषद के सदस्य तथा युवा लीग के स्थानीय वार्ड के अध्यक्ष शाहिद-उल-इस्लाम स्वादीन को मौलवीबाजार जिले से गिरफ्तार कर लिया। पीआईबी के विशेष पुलिस अधीक्षक खालिद-उज-जमां ने कहा, 'स्वादीन शल्ला उपजिला के नवगांव में किये गए हमलों में मुख्य संदिग्ध है।' पुलिस ने कहा कि स्वादीन समेत कुल 23 लोगों को अबतक गिरफ्तार किया जा चुका है। बुधवार को सिलहट संभाग के सुमनगंज जिले के शल्ला उपजिला में हिफाजत-ए-इस्लाम के नेता ममनून-उल-हक के हजारों समर्थकों ने हिंदुओं के एक गांव पर हमला कर दिया था, जिसके सिलसिले में ये गिरफ्तारियां की गई हैं। पुलिस के अनुसार हक के समर्थक नवगांव में जमा हुए और डंडों तथा देसी हथियारों से स्थानीय हिंदुओं के घरों पर हमला कर 70-80 घरों को तोड़ दिया। खबर में कहा गया है कि कई स्थानीय हिंदू जान बचाकर वहां से भाग गए। इस दौरान भीड़ ने गांव में घुसकर कई घरों में लूट-पाट की। हिफाजत-ए-इस्लाम के अमीर अल्लामा जुनैद बाबूनगरी, संयुक्त महासचिव मौलाना मुफ्ती मामुनुल हक और कई अन्य नेताओं ने सोमवार को डेरा उपजिला में एक जलसे में भाग लिया था। खबर में कहा गया कि हक के भाषण से आक्रोशित होकर एक हिंदू युवा ने कथित तौर पर फेसबुक पर आलोचनात्मक पोस्ट लिखी थी, जिसके बाद भीड़ ने बुधवार को गांव पर हमला किया। हालात को काबू में करने के लिये घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश पुलिस की अपराध-रोधी तथा आतंकवाद-रोधी इकाई रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) को भी तैनात किया गया है। सुमनगंज जिले के पुलिस प्रमुख मीजान उर्रहमान ने पत्रकारों से कहा, '700 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किये गए हैं। हमलावरों की तलाश जारी है।' इस बीच, अधिकार समूहों और हिंदू नेताओं ने कहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय को भगाने के लिये योजनाबद्ध तरीके से हमले किये जा रहे हैं। बांग्लादेश हिंदू परिषद तथा 'नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस' जैसे विभिन्न हिंदू संगठनों ने ढाका तथा अन्य स्थानों पर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किये। हिंदू परिषद के नेता साजन कुमार मिश्रा ने नेशनल प्रेस क्लब के सामने हुई रैली में कहा, 'देश सबका है। हम सौहार्द चाहते हैं।'


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3c3TTXJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...