Thursday, 25 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पेइचिंग चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने शिनजियांग में मानवाधिकार उल्लंघन का जिक्र करने पर विदेशी ब्रांड ‘एच एंड एम’ और कपड़े और जूतों की अन्य कंपनियों की निन्दा की है। दरअसल पार्टी की यूथ लीग ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया एकांउट पर ‘एच एंड एम’ के मार्च 2020 के एक बयान का जिक्र किया जिसमें कहा गया था कि वह शिनजियांग में उगाया गया कपास नहीं खरीदेगा। स्वीडन के इस ब्रांड ने कहा था कि वह शिनजियांग क्षेत्र में जबरन मजदूरी कराए जाने की खबरों से 'बेहद चिंतित' है। गुरुवार को पार्टी के समाचारपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने कहा कि अन्य कंपनियों-बारबेरी, एडिडास, नाइक और न्यू बैलेंस ने भी दो वर्ष पूर्व शिनजियांग के कपास को लेकर 'प्रतिकूल टिप्पणियां' की थीं। मशहूर गायक और अभिनेता वांग सिबो सहित अन्य हस्तियों ने भी ‘एच एंड एम’ और नाइकी के साथ विज्ञापन अनुबंध समाप्त करने के घोषणा की थी। विदेशी विश्लेषकों और सरकारों के अनुसार चीन के शिनजियांग प्रांत में दस लाख से अधिक लोगों को कामकाजी शिविरों में कैद कर रखा गया है और उनसे जबरन काम कराया जाया है। इनमें से ज्यादातर लोग उइगर मुस्लिम जातीय समूह से हैं। सोमवार को यूरोपीय संघ, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने संयुक्त रूप से चीन के चार वरिष्ठ अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध और वित्तीय प्रबिबंध लगाने की घोषणा की थी। चीन के सरकारी टेलीविजन पर बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा गया, 'एच एंड एम कैसे चीनी चावल खाकर उस बर्तन को तोड़ सकती है।'


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3d3vPnf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...