Monday, 22 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

नियामी पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में मोटरबाइक सवार बंदूकधारियों ने ऐसा तांडव मचाया कि गांव के गांव श्मशान में बदल गए। इन बंदूकधारियों ने 3 घंटे में 137 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हमलावर बड़ी संख्या में थे और बाइक पर सवार थे। हमलावरों ने वहां कई घरों को आग के हवाले कर दिया और भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जानकारी के मुताबिक, नाइजर के पश्चिमी क्षेत्र टाहौआ के इंटाजेने, बैकोरेट और अन्‍य स्‍थानों के गांवों में हमलावरों ने जमकर खून बहाया। यह इलाका माली सीमा के पास पड़ता है। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अधिकारियों ने पहले करीब 60 लोगों की मौत की पुष्टि की थी, लेकिन अब वहां की सरकार ने बताया कि इस हमले में 137 लोग मारे गए हैं। आपको बता दें कि पश्चिमी नाइजर इलाके में पिछले कुछ सालों से आतंकी गतिविधियां काफी बढ़ी हैं। जानकारी के मुताबिक, बीते सप्ताह भी कुछ संदिग्ध आतंकियों ने करीब 66 लोगों की हत्या कर दी थी। इन इलाकों में सिर्फ आम नागरिकों के ऊपर ही नहीं बल्कि सुरक्षाबलों के ऊपर भी हमले किए गए हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3vSm5Vu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...