Friday, 26 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

केपटाउन धरती के सबसे विशालकाय जीवों में से एक अफ्रीकी हाथियों के ऊपर विलुप्त होने का खतरा मंडराने लगा है। बताया जा रहा है कि अवैध शिकार और खत्म होते जंगल के कारण इन हाथियों की तादाद में भारी कमी देखी गई है। यही कारण है कि धरती से विलुप्त होने के कगार पर पहुंचे जीवों की जानकारी देने वाली इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) ने जो नई जारी की है उसमें को भी शामिल किया गया है। आईयूसीएन ने रेड लिस्ट में किया शामिल गुरुवार को प्रकाशित इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) की रेड लिस्ट में बताया गया है कि अफ्रीकी हाथियों की दो प्रजातियां गंभीर रूप से लुप्तप्राय या लुप्तप्राय की श्रेणी में शामिल हैं। आईयूसीएन के महानिदेशक ब्रूनो ओबेरले ने कहा कि हमें तत्काल अवैध शिकार पर रोक लगाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि जंगल और सवाना के दोनों हाथियों के लिए आवास का संरक्षण किया जाए। विलुप्त हो सकते हैं अफ्रीकी हाथी ब्रूनो ओबेरले ने कुछ अफ्रीकी देशों के काम की तारीफ भी की, जिन्होंने हाथियों के संरक्षण में अच्छा काम किया है। स्विट्जरलैंड की इस संस्था ने कहा कि सवाना के हाथी लुप्तप्राय श्रेणी में शामिल हैं, जबकि अफ्रीका के जंगली हाथी गंभीर रूप से लुप्तप्राय की सूची में हैं। ऐसे जानवरों के निकट भविष्य में विलुप्त होने का खतरा ज्यादा होता है। पहले इन दोनों प्रजातियों के हाथियों को एक ही माना जाता था, लेकिन नए अनुवांशिकी प्रमाणों के बाद पहली बार दोनों प्रजातियों को अलग-अलग वर्गीकृत किया गया है। 31 साल में जंगली हाथियों की संख्या में 86 फीसदी की कमी IUCN ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अफ्रीका के सवाना के हाथियों की आबादी पिछले 50 साल में कम से कम 60 फीसदी तक कम हुई है। जबकि मध्य अफ्रीका में पाए जाने वाले जंगली हाथियों की तादाद पिछले 31 साल में 86 फीसदी तक कम हुई है। अब धरती पर केवल 415,000 अफ्रीकी हाथी ही रह गए हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि साल 2008 के बाद से शिकार में तेजी आने से हाथियों की संख्या सबसे ज्यादा कम हुई है। हाथियों के संरक्षण का प्रयास कर रहे ये देश अफ्रीकी हाथियों की संख्या में इतनी बड़ी गिरावट के बाद भी गेबोन और कांगो जैसे देश हाथियों के संरक्षण के लिए अच्छा प्रयास कर रहे हैं। इन देशों में हाथियों को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के सरकारी अभियान भी चलाए जा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर इन हाथियों के संरक्षण के लिए जल्दी ही प्रयास शुरू नहीं किए तो एक दिन ऐसा आएगा जब इनकी पूरी प्रजाति ही खत्म हो जाएगी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3rrvnEp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...