काहिरा में शुक्रवार को आमने सामने दो ट्रेनों की टक्कर से कम से कम 32 यात्रियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में सैकड़ों लोग घायल हैं। घायलों में अधिकतर लोगों की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम युद्धस्तर पर जारी है। इस एक्सीडेंट के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर हो रहे हैं। 32 लोगों के मौत की हुई पुष्टि प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक्सीडेंट सोहाग शहर के उत्तर में हुई है। दुर्घटना वाली जगह मिस्र की राजधानी काहिरा से 460 किलोमीटर दक्षिण में है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस दुर्घटना में अभी तक 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। जबकि, 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया है कि ट्रेन के कम से कम तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3slR3mC
via IFTTT
No comments:
Post a Comment