Tuesday, 23 March 2021

https://ift.tt/36CAGd7

चंडीगढ़ मेडिकल साइंटिस्ट्स के सामने कभी-कभी ऐसे केस आते हैं जो किसी को भी हैरान कर देते हैं। चंडीगढ़ की एक महिला की आंखों से निकलने लगे लेकिन इसके पीछे कारण कोई चोट नहीं थी। दो महीने में दूसरी बार जब आंखों से खून के आंसू निकले तो महिला इमर्जेंसी रूम पहुंची। इस कंडीशन को हीमोलैक्रिया (haemolacria) कहते हैं जिसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं। इस महिला के केस में पीरियड्स के दौरान ऐसा हो रहा था जिससे यह केस और भी दुर्लभ हो गया। पीरियड्स के दौरान कभी-कभी यूटरस (uterus) के बाहर भी खून निकल सकता है जिसे विकेरियस मेंस्ट्रुएशन कहते हैं। केस की रिपोर्ट में रिसर्चर्स ने बताया है कि इस महिला का केस दो दुर्लभ कंडीशन्स के साथ आने पर बना है। दरअसल, जब डॉक्टरों ने महिला की आंखों की जांच की तो उन्हें कोई चोट या दर्द नहीं मिला। किसी और बीमारी का लक्षण भी नहीं मिला। दूसरे अंगों से निकल सकता है खून नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नॉलजी इन्फर्मेशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी संभावनाओं को खारिज करने के बाद पाया गया कि महिला को पीरियड्स की वजह से खून के आंसू निकल रहे थे। इस कंडीशन में आंख-कान से लेकर फेफड़े और आंतों तक से खून निकल सकता है। महिला ने यह भी बताया कि उसकी नाक से खून भी निकल चुका है। दरअसल, आंखों के कुछ टिशूज में हॉर्मोन्स के कारण बदलाव भी हो सकते हैं। महिला को दवा दी गई और तीन महीने हॉर्मोनल थेरेपी की गई। इसके बाद उसकी आंख से खून निकलना बंद हो गया। डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, 'यह एक दुर्लभ और असामान्य क्लिनिकल केस है।' उनके मुताबिक हाल के समय में ऐसा केस नहीं देखा गया है। हालांकि, इस बारे में और ज्यादा स्टडी की जरूरत बताई गई है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3cdrTkE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...