Sunday, 4 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन दुनिया के सबसे रईस अरबपतियों में शामिल एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स दुनिया में पहली बार 4 आम नागरिकों को अंतरिक्ष में भेजने जा रही है। ये सभी 4 लोग आम इंसान हैं और उन्‍हें स्‍पेसएक्‍स के Inspiration4 मिशन के जरिए पृथ्‍वी की कक्षा में भेजा जाएगा। इनके साथ कोई अन्‍य अंतरिक्षयात्री नहीं जाएगा। स्‍पेसएक्‍स ने यात्रा में जाने वाले चारों यात्रियों के नाम का ऐलान कर दिया है। स्‍पेसएक्‍स ने बताया कि क्रिस सेमब्रोस्‍की, डॉक्‍टर सियान प्रोक्‍टोर, जेरेड इसाकमैन और हायले असेनेऑक्‍स को पूरी तरह से सिव‍िलियन वाली इस उड़ान के लिए चुना गया है। ये सभी लोग ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट पर सवार होकर स्‍पेसएक्‍स के फॉल्‍कन 9 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में जाएंगे। स्‍पेसएक्‍स की योजना है कि 15 सितंबर तक इन लोगों को अंतरिक्ष में भेजा जाए। अब तक प्रशिक्ष‍ित अंतरिक्ष यात्री ही अंतरिक्षयान लेकर पृथ्‍वी की कक्षा में जाते रहे हैं। 3 दिन तक पृथ्‍वी की कक्षा में अंतरिक्ष में रहेंगे इस स्‍पेसक्राफ्ट को अमेरिका के केनेडी स्‍पेस लॉन्‍च सेंटर से रवाना किया जाएगा। बताया जा रहा है कि चालक दल के ये चारों सदस्‍य करीब 3 दिन तक पृथ्‍वी की कक्षा में करीब 335 मील की ऊंचाई पर अंतरिक्ष में रहेंगे। इसके बाद यह चालक दल फ्लोरिडा के तट पर उतर जाएंगे। इस चालक दल में शामिल जेरेड इसाकमैन 38 साल के अरबपति हैं। इनकी कंपनी का नाम शिफ्ट 4 पेमेंट है। वह अब तक 6 हजार घंटे विमान और सैन्‍य जेट उड़ा चुके हैं। हालांकि वह पहली बार स्‍पेसक्राफ्ट उड़ाने जा रहे हैं। इसका इस मिशन के कमांडर होंगे। इस दल में शामिल हायले असेनेऑक्‍स एकमात्र महिला हैं। हायले 29 साल की हैं और बचपन में कैंसर को मात दे चुकी हैं। हायले पेशे से डॉक्‍टर हैं। चालक दल में शामिल स‍ियान प्रॉक्‍टर एक भूवैज्ञानिक हैं और सांइस कम्‍यूनिकेशन के विशेषज्ञ हैं। उन्‍हें इसाक की ओर से आयोजित एक प्रयोगिता के बाद चुना गया है। इस चालक दल के चौथे और अंतिम सदस्‍य क्रिस सेमब्रोस्‍की (41) हैं जो अमेरिकी वायुसेना से रिटायर हो चुके हैं। क्रिस को 72 हजार लोगों में से चुना गया है। इन चारों लोगों को स्‍पेसएक्‍स की ओर से ट्रेनिंग दी जा रही है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3dAyNQ9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...