Sunday, 4 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

तेल अवीवचारों तरफ दुश्मन देशों से घिरे को आधुनिक रडार और सिस्टम्स से लैस महाशक्तिशाली सर्विलांस जहाज मिला है। इस आसमानी आंख की सहायता से इजरायल चौबीसों घंटे न केवल अपने दुश्मनों की हरकतों को जमीन पर ट्रैक करेगा, बल्कि हवा में भी उनके मंसूबों का पता लगा लेगा। इस खुफिया मिशन जहाज को ओरोन (Oron) नाम दिया गया है। ओरोन के इजरायली एयरफोर्स में शामिल होने से अभूतपूर्व खुफिया जानकारी मिलने के साथ-साथ निगरानी और टोही क्षमताओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। औपचारिक रूप से एयरफोर्स में हुआ शामिल इस उन्नत विमान को औपचारिक रूप से इजरायली एयरफोर्स के कमांडर मेजर जनरल एमिकम नोरकिन के नेतृत्व में एक समारोह में सार्वजनिक किया गया। इस विमान को के 122वें स्क्वाड्रन में शामिल किया गया है। इस स्क्वाड्रन को ISR के नाम से जाना जाता है, जिसका मतलब इंटेलिजेंस, सर्विलांस, और रिकॉनसेंस हैं। यह स्काड्रन खुफिया मिशन में पहले से ही शावित और ईटाम नाम के दो जहाजों का उपयोग करती है। इजरायली खुफिया मिशन में होगा इस्तेमाल इसमें से शावित (Shavit) को गल्फस्ट्रीम जी 500 तो दूसरे जहाज ईटाम (Eitam) को गल्फस्ट्रीम जी550 को मोडिफाई कर बनाया गया है। इसी बेड़े में अब ओरोन भी शामिल हुआ है। इजरायल एयरफोर्स के कमांडर मेजर जनरल एमिकम नोरकिन ने कहा कि ओरोन हमारी वायुसेना की बढ़ती ताकत का जीता जागता उदाहरण है। इससे हमारी वायुसेना की रणनीतिक क्षमताओं में बड़ा इजाफा होगा। कई काम एक साथ कर सकेगा यह विमान इजरायली वायुसेना के ऑफिसर्स ने बताया कि इस विमान में एक ही प्लेटफॉर्म पर एरियल इमेजिंग, कंट्रोल एंड रडार के साथ नेवी के लिए मैरिटाइम इंजेलिजेंस गेदरिंग जैसे काम को किया जा सकता है। पहले हम इन कामों के लिए अगल-अलग विमानों का उपयोग करते थे, जिससे डेटा ट्रांसफर करने और उन्हें कंबाइन करने में खासी परेशानी होती थी। अब इस जहाज के अंदर मौजूद कंट्रोल एंड कमांड सेंटर डेटा का खुद ही विश्लेषण कर जमीनी और हवाई सेंटर्स को अलर्ट भेज सकता है। आधुनिक सेंसर्स और रडार से है लैस बाहर से देखने में ओरोन जहाज ईटाम की तरह ही दिखता है, लेकिन इसमें कई तरह के अत्याधुनिक सेंसर्स और रडार लगे हुए हैं। इसमें लगे सिस्टम वर्तमान में दुनियाभर में इस्तेमाल किए जाने वाले सिस्टमों से कहीं ज्यादा उन्नत हैं। इस कारण ओरोन को कई तरह के मिशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। एक मेजर ने बताया कि ओटोम विमान में शावित और ईटाम की संयुक्त क्षमता मौजूद है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/39Hz0Qp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...