Tuesday, 20 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

एनजामिना अफ्रीकी देश पर 30 साल तक शासन करने वाले राष्ट्रपति की विद्रोहियों के हमले में घायल होने के बाद मौत हो गई। हमले के एक दिन पहले ही उन्होंने चाड में 11 अप्रैल को हुए राष्ट्रपति चुनाव में लगातार छठवीं बार जीत हासिल की थी। चाड की सेना ने राष्ट्रीय टेलीविजन और रेडियो पर राष्ट्रपति इदरिस डेबी के मौत की पुष्टि की है। बेटे को बनाया गया नया उत्तराधिकारी सेना ने कहा है कि राष्ट्रपति की मौत के बाद इदरिस डेबी के बेटे जनरल महामत इदरिस डेबी इटनो को देश का अंतरिम प्रमुख चुना गया है। वे 18-महीने के ट्रांजिशन काउंसिल का नेतृत्व करेंगे। इसी के साथ सेना ने देश में 6 बजे शाम से नाइट कर्फ्यू का ऐलान भी किया है। सेना ने चिंताजनक स्थिति का सामना करने वाले लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। आतंकियों के साथ युद्ध में हुए थे घायल सेना ने कहा कि ने इदरिस डेबी इटनो ने लीबिया से आए आतंकवादी गुट फ्रंट ऑर चेंज एंड कोनकर्ड के खिलाफ लॉन्च किए गए युद्धक अभियानों का वीरता से नेतृत्व किया। इस दौरान सेना ने राजधानी नदजामेना से करीब 300 किलोमीटर दूर कानेम प्रांत में 300 लड़ाको को मार गिराया और 150 को पकड़ लिया। इसी दौरान राष्ट्रपति घायल हो गए थे, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 1990 में तख्तापलट कर सत्ता पर काबिज हुए थे इदरिस चाड की सेना के पूर्व कमांडर-इन-चीफ इदरिस डेबी इटनो पहली बार 1990 में सत्ता में आए थे। तब उनके नेतृत्व में विद्रोही बलों ने तत्कालीन राष्ट्रपति हिसने हेबर को सत्ता से उखाड़ फेंका था। बाद में उन्हें सेनेगल में एक अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण में मानवाधिकारों के हनन का दोषी ठहराया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान कई बार विद्रोही दलों ने तख्तापलट की कोशिश की थी, लेकिन हर बार वे अपनी सत्ता को बचाने में कामयाब रहे। अमेरिका ने अपने राजनयिकों को चाड से निकलने का दिया आदेश अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने चाड स्थित अमेरिकी दूतावास में कार्यरत गैर-जरूरी राजनयिकों को एनजामिना में हमले होने की आशंका के कारण अफ्रीकी देश छोड़ने का आदेश दिया है। अमेरिका ने वहां तैनात अमेरिकी बलों के परिवारों से भी देश छोड़ने को कहा है, क्योंकि सशस्त्र समूह चाड की राजधानी एनजामिना की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। अमेरिका ने जारी किया यात्रा परामर्श मंत्रालय ने यात्रा परामर्श जारी करते हुए कहा कि उत्तरी चाड में गैर-सरकारी सशस्त्र समूह दक्षिण की ओर बढ़ रहे हैं और वे एनजामिना की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। उसने कहा कि उनके (सशस्त्र समूहों के) एनजामिना के निकट पहुंचने और शहर में हिंसा हो सकने की आशंका के कारण गैर-जरूरी अमेरिकी सरकारी कर्मियों से वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए चाड से निकलने को कहा गया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3xccidy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...