Tuesday, 13 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

तेल अवीव ईरान के न्यूक्लियर फैसिलिटी में हुए धमाके को लेकर इजरायल पर लगते आरोपों के बीच प्रधानमंत्री ने खुली चेतावनी दी है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि इजरायल किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु बम बनाने की इजाजत नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल ईरानी आक्रामकता के खिलाफ अपना बचाव जारी रखेगा। ईरान ने इजरायल पर लगाया है हमले का आरोप एक दिन पहले ही ईरानी विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने कहा था कि नटांज में ईरान के परमाणु सुविधा केंद्र पर हुए हमले में इजरायल का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा था कि ईरान इस हमले का बदला जरूर लेगा। इजरायल ने पिछले साल भी ईरान के इस परमाणु केंद्र पर हमला किया था। इजरायल को डर है कि अमेरिका के साथ परमाणु समझौते के टूटने की आड़ में ईरान तेजी से परमाणु बम विकसित कर रहा है। नेतन्याहू बोले- हमारे लिए ईरान सबसे बड़ा खतरा इन्हीं आरोपों के जवाब में नेतन्याहू ने कहा कि मध्य पूर्व में ईरान से अधिक कोई भी गंभीर खतरा नहीं है। ईरान ने परमाणु हथियार रखने की अपनी इच्छा नहीं छोड़ी है और इजरायल के विनाश के लिए बार-बार धमकी दे रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री के रूप में, मैं कभी भी ईरान को नरसंहार करने के लिए परमाणु हथियार प्राप्त करने की अनुमति नहीं दूंगा। अमेरिका ने इजरायल के समर्थन का किया वादा अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ बातचीत के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अपना बचाव जारी रखेगा। उधर, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भी कहा है कि अमेरिका खुले तौर पर इजरायल के साथ खड़ा है। अमेरिका का यह समर्थन ईरान के साथ परमाणु वार्ता शुरू होने के पहले आना इजरायल के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ईरान ने अंडरग्राउंड परमाणु बेस बनाया ईरान भी तेजी से अपने परमाणु फैसिलिटी का विस्तार करने में जुटा हुआ है। ईरान फोर्डो गांव के नजदीक तेजी से भूमिगत परमाणु सुविधा केंद्र का निर्माण कर रहा है। फोर्डो में ईरान के नए परमाणु सुविधा केंद्र को बनाने का उद्देश्य अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है। विशेषज्ञों ने कहा है कि ईरान को डर है कि अगर उसने जमीन के ऊपर कोई केंद्र बनाया तो उसपर इजरायल या अमेरिका हमला कर सकता है। इसलिए, वह भविष्य की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अब अपने परमाणु केंद्रों को जमीन के अंदर बनाने पर काम कर रहा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3tfQE5N
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...