Sunday, 18 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्लामाबाद पाकिस्तान में कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के समर्थन में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके नेता साद रिजवी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था जब एक दिन पहले उसने धमकी दी थी कि अगर पैगंबर मोहम्मद के चित्र बनाने के मुद्दे पर फ्रांस के राजदूत को देश से नहीं निकाला गया तो इसके विरोध में प्रदर्शन किए जाएंगे। अब सोशल मीडिया ऐसे वीडियो सामने आने लगे हैं जिनमें कहीं पुलिस तो कहीं पाकिस्तान की सेना का इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पाकिस्तान सेना का जवान प्रधानमंत्री इमरान खान को अल्टिमेटम देता दिख रहा है। वह चीफ ऑफ स्टाफ से अपील करता है कि खान को रोका जाए वरना पाकिस्तानी सेना के अंदर चिंगारी भड़केगी और फिर तहरीक-ए-इंसाफ और इमरान का नाम लेने वाला कोई नहीं होगा। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसने मांग की है कि फ्रांसीसी राजदूत को बाहर निकाला जाए और रिजवी को आजाद किया जाए। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है। एक और वीडियो में दावा किया गया है कि 87 पुलिसवाले विरोध प्रदर्शनों में TLP के साथ सरकार के खिलाफ अपने हथियार लेकर शामिल हो गए। यह भी दावा किया गया कि 73 सैनिकों ने इस्तीफा दे दिया है और वे भी लाहौर में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इस वीडियो को भी कई लोगों ने पुराना बताया है और इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, अब पाकिस्तानी तालिबान भी इस हिंसक प्रदर्शन के समर्थन में उतर आया है। 3 कार्यकर्ता मारे गए TLP पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तीन कार्यकर्ता मारे गए हैं और कई अन्य जख्मी हो गए। जख्मी होने वालों में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। रेंजर्स और पुलिस ने रविवार की सुबह लाहौर में TLP के मुख्यालय पर कार्रवाई शुरू की ताकि वहां इकट्ठे हजारों कार्यकर्ताओं को हटाया जा सके। इन लोगों ने मुख्य मुल्तान रोड को जाम कर दिया था। DSP को अगवा किया उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उमर फारूक बलोच को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस अभी तक टीएलपी के कब्जे से बलोच को नहीं छुड़ा पाई है और वार्ता जारी है। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता राणा आरिफ ने भी कानून लागू करने वाली एजेंसियों के अभियान में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कई पुलिस अधिकारियों के साथ टीएलपी कार्यकर्ताओं ने 'बुरी तरह मारपीट' की। पैगंबर मोहम्मद के कार्टून पर विवाद पार्टी समर्थकों ने पैगंबर मोहम्मद का कार्टून प्रकाशित करने के लिये फ्रांस के राजदूत को निष्कासित करने के वास्ते इमरान खान सरकार को 20 अप्रैल तक का समय दिया था, किंतु उससे पहले ही पुलिस ने सोमवार को पार्टी के प्रमुख साद हुसैन रिज्वी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद टीएलपी ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठन के प्रवक्ता का कहना है कि मरने वालों के शव तब दफन किए जाएंगे जब फ्रांस के राजदूत को बाहर निकाल दिया जाएगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3anu6Zh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...