Wednesday 28 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पोर्ट लुईस कोरोना संकट से जूझ रहे भारत की मदद करने के लिए दुनियाभर के कई देशों ने हाथ बढ़ाया है। लेकिन, इन सबके बीच एक देश ऐसा भी है, जिसने अपनी दरियादिली से कई महाशक्तिशाली देशों को आईना दिखाने का काम किया है। भारत ने भी कई बार इस देश को आर्थिक और सामान देकर मदद की है। हाल में ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस देश में भारत की मदद से बने मेट्रो सर्विस का उद्धाटन किया था। भारत को गिफ्ट किए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स जी हां, इस देश का नाम मॉरीशस है, जिसने संकट के समय भारत को 200 ऑक्सिजन कंसंट्रेटर्स उपहार स्वरूप भेजे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस बहुमूल्य उपहार के लिए मॉरीशस की सरकार को धन्यवाद भेजा है। मॉरीशस के साथ भारत की दोस्ती इसलिए भी खास है, क्योंकि इस देश पर चीन ने भी काफी दबाव बनाया हुआ है। उसके बावजूद इस देश ने भारत के साथ अपने संबंधों को पहली प्राथमिकता दी है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है मॉरीशस मॉरीशस हिंद महासागर के रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थित है। इस इलाके से होकर हर साल खरबों डॉलर का व्यापार होता है। अफ्रीकी महाद्वीप के नजदीक होने से इस देश से हिंद महासागर के बड़े इलाके पर नजर रखी जा सकती है। इस देश के पास ही रेयूनियों द्वीप है, जिसपर फ्रांस का कब्जा है। फ्रांस ने इस द्वीप पर बड़ा मिलिट्री बेस बनाकर रखा हुआ है। मॉरीशस के उत्तर-पूर्व में डिएगो गार्सिया है, जहां अमेरिकी और ब्रिटिश मिलिट्री का बेस है। मॉरीशस और भारत में करीबी रिश्ता भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों की मजबूती को इसी बात से समझा जा सकता है कि यह देश अपना राष्ट्रीय दिवस गांधीजी की नमक सत्याग्रह के वर्षगांठ के दिन यानी 12 मार्च को मनाता है। मॉरीशस का मानना है कि इसी की प्रेरणा से उसे 1968 में अंग्रेजों से आजादी मिली। भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता, ब्लू ओशन इकनॉमी, समुद्री सुरक्षा, एंटी पायरेसी ऑपरेशन जैसे कई महत्वपूर्ण अभियानों में मॉरीशस हमेशा भारत के साथ रहा है। भारत ने मॉरीशस में बनाए मेट्रो और अस्पताल भारत ने वर्ष 2016 में मॉरीशस को दिए गए 353 मिलियन अमेरिकी डॉलर का विशेष आर्थिक पैकेज के जरिए न्यू मॉरीशस सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट को शुरू किया था। इस बिल्डिंग का उद्धाटन साल 2020 में किया गया। इसके अलावा भारत की मदद से मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस में मेट्रो एक्सप्रेस सर्विस को शुरू किया गया। इसके अलावा 100-बेड वाले अत्याधुनिक ईएनटी अस्पताल का भी निर्माण भारत के सहयोग से किया गया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3eDyfcP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...