Monday, 26 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

दुबई दुबई में अमेरिका के एक को यूक्रेन की मॉडल्स की करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 41 साल का विटाली ग्रेचिन दुबई के अपार्टमेंट और प्राइवेट यॉट पर इन मॉडल्स के साथ अय्याशी कर रहा था। पुलिस ने यूक्रेनी लड़कियों को उनके देश भेजते हुए यूएई आने पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, विटाली ग्रेचिन को अब कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। आरोपी प्लेबॉय निकला कोरोना पॉजिटिव गिरफ्तारी के बाद विटाली ग्रेचिन की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उसे दुबई के कोविड डिटेंसन फैसिलिटी में रखा गया है। एक इंटरव्यू में विटाली ने लड़कियों की न्यूड तस्वीरें खींचने के लिए माफी मांगी है, लेकिन उसने जानबूझकर इसे अंजाम देने से इनकार कर दिया। उसने दावा किया कि दुबई के जिस गगनचुंबी इमारत में वह लड़कियों की न्यूड तस्वीरें खींच रहा था, वह दुनिया के कई देशों में सामान्य है। मॉडल्स को बताया दोस्त, कहा- नहीं बना रहे थे पोर्नोग्राफिक मटेरियल ग्रेचिन ने यह भी दावा किया कि ये महिलाएं उनकी दोस्त थीं और वे सिर्फ एक साथ छुट्टी पर थे। आरोपी प्लेबॉय ने खुलासा किया कि उसे महिलाओं की न्यूड फोटोशूट करने के बाद लाखों का बिल भी चुकाना है। उसने अपनी जमानत पर भी पैसे खर्च करने की बात की। विटाली ग्रेचिन ने दावा किया कि उसकी न्यूड फोटोशूट सेक्सुअल सर्विस के विज्ञापन के लिए नहीं थी ना ही वह कोई पोर्नोग्राफिक मटेरियल बनाने वाला था। मुस्लिम देश में न्यूड फोटोशूट के लिए मांगी माफी आरोपी विटाली ग्रेचिन ने एक मुस्लिम देश में इस अपराध को करने के लिए भी माफी मांगी है। उसने कहा कि जब लोग गलती करते हैं और इसके लिए माफी मांगते हैं। मैंने भी अपनी गलती के लिए ऐसा ही किया है। जाहिर है, हमारा किसी को नाराज करने का कोई इरादा नहीं था। वे किसी धार्मिक स्थल पर न्यूड नहीं चढ़े थे। रिहाई से पहले लड़कियों ने भी अपने फोटोशूट के लिए माफी मांगी थी। (तस्वीर-Vitaliy Grechin) कई प्रसिद्ध हस्तियों के साथ आरोपी की तस्वीर विटाली की बराक ओबामा, हिलेरी क्लिंटन, जॉर्ज क्लूनी, सिल्वेस्टर स्टेलोन, और पूर्व यूक्रेनी राष्ट्रपति के दिवंगत बेटे विक्टर यानुकोविचोव जूनियर सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों के साथ तस्वीरें हैं। उसने दावा किया कि इन मॉडल्स की न्यूड तस्वीरें दरअसल एक मिनट के अंदर हुई घटना थी। उसने कहा कि मैंने इन लड़कियों को न्यूड होने के लिए नहीं कहा था। यह सब एक मिनट के अंदर हो गया। न्यूड तस्वीर का किया बचाव पकड़े गए प्लेबॉय ने खुद का बचाव करते हुए दावा किया कि उसकी ली हुई कोई भी तस्वीर अश्लील नहीं है। दुनिया में हर जगह इसे सामान्य माना जाएगा। पत्रिकाओं में इसे कला माना जाएगा ... यह एक अनूठा शॉट था। उसने दावा किया कि इस फोटोशूट के लिए उसे 20 मॉडल्स को भुगतान करना पड़ा था। इसके लिए उसे 10000 डॉलर से भी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़े हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3vgcAhJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...