निकोसिया हर महिला के मन में शादी को लेकर कुछ खास सपने होते हैं। हर किसी की ख्वाहिश अपनी शादी में बेहद खास तरह की ड्रेस पहनने की भी होती है, लेकिन साइप्रस की एक महिला ने शादी के दौरान ऐसी ड्रेस पहनी जिससे उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। मारिया परस्केवा नाम की इस महिला ने अपनी शादी के दौरान करीब 7 किलोमीटर लंबा घूंघट ओढ़ा। जिसे एक मैदान में एक छोर से दूसरे छोर तक कई बार बिछाया गया था। 6962.6 मीटर लंबे घूंघट ने बनाया रिकॉर्ड पश्चिमी देशों की संस्कृति में शादी के दौरान महिलाएं सफेद रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनती हैं। मारिया परस्केवा ने भी अपनी शादी के दौरान वैसी ही एक सफेद पारंपरिक ड्रेस पहनी, लेकिन उसमें लगा घूंघट आजतक किसी भी शादी में प्रयोग में आए सबसे बड़े घूंघट का खिताब अपने नाम कर गया। इस घूंघट की लंबाई 6962.6 मीटर थी। जिसने उस मैदान को पूरी तरह से ढंक दिया, जिसमें महिला की शादी आयोजित की गई थी। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शेयर किया वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस शादी की एक क्लिप शेयर की है। उसके अनुसार, इस घूंघट को रखने और उसे शादी वाली जगह पर लाने में लगभग 30 लोगों को 6 घंटे का समय लगा। महिला ने रिकॉर्ड कायम करने के बाद गिनीज बुक के साथ बातचीत में कहा कि "एक बच्चे के रूप में मेरा सपना शादी के घूंघट के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब तोड़ने का रहा है। सोशल मीडिया में हुआ वायरल इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो के शेयर किए जाने के बाद यह वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जिसमें से कुछ लोगों ने इसे सराहा है तो कई ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने इसकी आलोचना भी की है। कुछ यूजर्स ने उसके सुंदर जीवन की कामना की। कई यूजर्स ने आलोचना करते हुए कहा कि लोग सुर्खियों में आने के लिए दिलचस्प तरीके अपनाते हैं। यह बेकार का काम है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3sNPfD2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment