Saturday, 17 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन धरती आज से करीब 24 लाख साल पहले विशालकाय डायनासोर से पटी हुई थी। ताजा शोध में अनुमान जताया गया है कि मांस खाने वाले बस के आकार के इन खतरनाक डायनासोर (Tyrannosaurus) की कुल संख्‍या 250 करोड़ थी। इन विशालकाय डायनासोर का औसतन वजन करीब 5.2 टन होता था। इनका जीवनकाल करीब 28 साल था। ये डायनासोर अपने अंतिम दिनों में पश्चिमोत्‍तर अमेरिका में विचरण करते थे। ये डायनासोर 6.6 लाख साल पहले धरती से विलुप्‍त हो गए थे। शोधकर्ताओं ने अपने अनुमान में पाया कि पृथ्‍वी पर इन डायनासोर की कुल आबादी 250 करोड़ थी। इसमें हर समय करीब 20 हजार वयस्‍क जिंदा रहते थे। वर्ष 1905 में पहली बार जीवाश्‍म मिलने के बाद अब तक इस तरह के 40 डायनासोर के जीवाश्‍म मिल चुके हैं। इन जीवाश्‍मों से वैज्ञानिकों को डायनासोर की इस प्रजाति के बारे में काफी सूचनाएं हाथ लगी हैं। हर 100 वर्ग किलोमीटर में एक डायनासोर जर्नल साइंस में प्रकाशित इस अध्‍ययन का नेतृत्‍व करने वाले चार्ल्‍स मार्शल ने कहा कि इन डायनासोर के दांत बहुत खतरनाक होते थे। यह डायनासोर कुछ असली गॉडजिला की तरह से होते थे। इनकी खोपड़ी करीब 5 फुट लंबी होती थी। इनके पैर बहुत मजबूत होते थे और छोटे-छोटे हाथ होते थे जिसमें केवल दो उंगलियां होती थीं। अब तक मिले सबसे बड़े Tyrannosaurus का जीवाश्‍म शिकागो के म्‍यूजियम में है जिसका वजन करीब 9 टन रहा होगा। इसकी उम्र करीब 33 साल थी। शोध में कहा गया है कि हर 100 वर्ग किलोमीटर में एक डायनासोर मौजूद रहता था। Tyrannosaurus के जीवाश्‍म कनाडा के अल्‍ब्रेटा और अन्‍य प्रांतों में भी पाए गए हैं। वहीं अमेरिका में इनके अवशेष मोंटाना, साउथ डकोटा, नॉर्थ डकोटा, यूटा, कोलोराडो, न्‍यू मैक्सिको और टेक्‍सास में पाए गए हैं। जीवाश्‍म विशेषज्ञ अश्‍ले पोउस्‍ट ने कहा कि 250 करोड़ या ढाई अरब की संख्‍या काफी अधिक होती है लेकिन पृथ्‍वी पर मौजूद वर्तमान मानवीय जनसंख्‍या का केवल एक‍ तिहाई थे। इन डायनासोर को मादा के साथ संबंध बनाने के लिए बहुत लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3e9219l
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...