मॉस्को रूस ने यूक्रेन बॉर्डर पर बढ़ते तनाव के बीच क्रीमिया में एक नया मिलिट्री बेस स्थापित किया है। सैटेलाइट तस्वीर के अनुसार, ने इस बेस पर भारी सैन्य साजो-सामान के साथ हजारों सैनिकों को तैनात किया हुआ है। क्रीमिया को साल 2014 में रूस ने यूक्रेन से छीन लिया था। इस क्षेत्र में रूसी सेना के अलावा करीब 30000 यूक्रेन विरोधी मिलिशिया भी सक्रिय हैं। इन विरोधियों को रूस का समर्थन प्राप्त है। सैटेलाइट तस्वीरों से फैली दहशत जर्मन अखबार डेर स्पीगेल ने प्लैनेट लैब्स इंक की जो सैटेलाइट तस्वीर जारी की है, उसमें रूसी सैन्य अड्डा साफ नजर आ रहा है। यह अड्डा पूर्वी क्रीमिया के मारफिक्का से 30 किमी की दूरी पर स्थित है। जर्मन मीडिया ने कहा है कि यह शिविर यूक्रेनी बॉर्डर से सड़क मार्ग से करीब 280 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भी बताया गया है कि इस बेस पर रूसी सेना की 58वीं ब्रिगेड तैनात है। रूसी सेना ने ब्रिगेड की तैनाती की रूसी सेना पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों ने पहले ही बताया था कि 58वीं आर्मी पहले से ही क्रीमिया पहुंच चुकी है। इसके अलावा रूसी सेना की 291वी आर्टिलरी और 136वीं मोटराइज्ड ब्रिगेड भी क्रीमिया में तैनात है। दावा किया गया है कि 15 मार्च तक यह इलाका पूरी तरह से खाली था। 2 अप्रैल से इस स्थान पर गाड़ियों और सैनिकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ था। शक्ति प्रदर्शन कर रहा है रूस डेर स्पीगेल से बात करते हुए कॉन्फिक्ट इंटेलिजेंस टीम के ओपन सोर्स एनलिस्ट रुस्लान लेविव ने कहा कि साल 2014 और 2015 के बाद से यूक्रेन की सीमा पर यह रूस का सबसे बड़ा सैन्य शक्ति प्रदर्शन है। पिछले हफ्ते ही रूस ने मास्को से दक्षिण पश्चिम में वोरोनिश शहर के पास भी एक मिलिट्री बेस बनाया था। यहीं से रूसी सेना यूक्रेन के बॉर्डर पर सैनिकों की तैनाती संबंधी मोर्चा संभाले हुए है। रूस ने अमेरिका समेत यूरोपीय देशों को दी चेतावनी रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका समेत यूरोपीय देशों को चेतावनी देते हुए तनाव न भड़काने की सलाह दी थी। रूसी सेना के सैनिकों और हथियारों के यूक्रेन बॉर्डर की तरफ बढ़ते काफिले को देख पूरी दुनिया में दहशत है। वहीं, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के फोन के जवाब में रूस ने दो टूक लहजे में कहा है कि वह अपने देश के अंदर सेना के किसी भी मूवमेंट को करने के लिए स्वतंत्र है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3sxzEH1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment