Friday, 2 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

कीव यूक्रेन की ओर तेजी से बढ़ते रूसी सेना के टैंक, तोप और सैनिकों का वीडियो वायरल होने के बाद से यूरोपीय सैन्य गठबंधन के होश उड़े हुए हैं। किसी अनहोनी की आशंका से डरे नाटो के नॉर्थ अटलांटिक काउंसिल ने तत्काल एक आपात बैठक को आयोजित किया। जिसमें पूर्वी यूक्रेन और काला सागर क्षेत्र में रूसी सेना की आक्रामक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई है। नाटो के आपात बैठकों का दौर जारी काउंसिल की बैठक के बाद नाटो की सैन्य समिति ने भी एक बैठक की है। जिसके बाद एक अधिकारी ने बताया कि वे सतर्क हैं और हालात पर बारीकी नजर बनाए हुए हैं। इसी हफ्ते अमेरिकी यूरोपीय कमान ने पूर्वी यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच अपने चेतावनी के स्टेटस को उच्चतम स्तर का कर दिया है। इसका मतलब इस पूरे इलाके में अब युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। हाल में ही हुई झड़प के दौरान यूक्रेन के चार सैनिकों की मौत भी हुई थी। नाटो ने नहीं दिए जवाबी ऐक्शन के संकेत इस बैठक के बाद भी नाटो ने तुरंत अपनी सेना की तैनाती में कोई फेरबदल करने का संकेत नहीं दिया है। यूरोपीय यूनियन के प्रतिनिधि जोसेप बोरेल फोंटेल्स के प्रवक्ता ने कहा कि रूस ने क्रीमिया और सेवस्तोपोल को अवैध रूप से कब्जाने के बाद यहां के नागरिकों को अब सेना में शामिल करने का अभियान चला रहा है। यह अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का एक और उल्लंघन है। अमेरिका-यूक्रेन में बढ़ती नजदीकी से रूस चिढ़ा हाल में ही अमेरिका से सैन्य हथियारों से लगा एक कार्गो शिप यूक्रेन पहुंचा था। जिसमें कई तरह की गाड़ियां और अन्य साजोसामान भरे हुए थे। रूस पहले से भी यूक्रेन और अमेरिका में बढ़ती हुई नजदीकी से चिढ़ा हुआ है। जिसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने चिंता जताई है कि इससे दोनों देशों के बीच युद्ध का एक नया खतरा पैदा हो सकता है। यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों का जमावड़ा कब शुरू हुआ। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो बताया जा रहा है कि जितने भी वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, वे सभी 27 मार्च 2021 के बाद की हैं। रूसी वायुसेना के कई लड़ाकू विमान भी उस क्षेत्र में अपनी गश्त को तेज किए हुए हैं। इसमें 152 मिलीमीटर की 2S19 Msta-S सेल्फ प्रोपेल्ड हॉवित्जर, BMP-3 इंफेंट्री फाइटिंग व्हीकल और सैन्य ट्रकों से भरी ट्रेन रूस को क्रीमियाई प्रायदीप से जोड़ने वाली एक रेलवे पुल से गुजर रही है। रूस ने नहीं बताया सैन्य मूवमेंट का कारण अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठान पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि हम इस भारी सैन्य मूवमेंट को लेकर रूस से स्पष्टता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी सेना के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल मार्क मिले ने अपने रूसी समकक्ष जनरल वालेरी गेरासिमोव ने 31 मार्च 2021 को सैन्य मुवमेंट को लेकर जानकारी मांगी थी। लेकिन, यह स्पष्ट नहीं है कि रूस ने अमेरिकी जनरल के इस सवाल का क्या जवाब दिया था। अमेरिकी सेना के इस जनरल ने यूक्रेनी सेना के कमांडर-इन-चीफ रुसलान खोमच से भी बात की है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3uhd7Q0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...