यांगून में प्रदर्शनकारियों ने रविवार को सैन्य शासन के खिलाफ ईस्टर के अवसर पर अंडों पर लिखे संदेशों के साथ प्रदर्शन किया और देश में लोकतंत्र बहाल किए जाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि ईस्टर के अवसर पर लोग एक-दूसरे को रंग-बिरंगे अंडे उपहार में देते हैं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि अंडे नव-जीवन और अच्छा समय शुरू होने का संदेश देते हैं। देश के सबसे बड़े शहर यांगून के इंसीन जिले में लोगों ने गीत गाकर प्रदर्शन किया और उन्होंने ऐेसे अंडे ले रखे थे जिनपर स्प्रिंग रिवल्यूशन' लिखा था। बहुत से अंडों पर ‘तीन उंगलियों वाली सलामी’ चित्रित थी जो एक फरवरी को हुए तख्तापलट के विरोध का प्रतीक है। रविवार को किए गए इस प्रदर्शन को ‘ईस्टर एग स्ट्राइक’ नाम दिया गया। देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में भी लोगों ने सैन्य शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और लोकतंत्र बहाल करने की मांग की। मध्य म्यांमार में सुरक्षा बलों ने तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर शनिवार को गोली चला दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले एक संगठन ने कहा है कि म्यांमार में एक फरवरी को तख्तापलट के बाद से बढ़ी हिंसा में कम से कम 550 नागरिक मारे गए हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3rM0MS5
via IFTTT
No comments:
Post a Comment