लंदन ब्रिटेन में रहने वाली एंजेला मयनार्ड और उनके पति डान अपने कुत्ते के साथ देवोन समुद्री बीच पर टहल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक खतरनाक मछली देखी जिसे देखकर वे दहशत में आ गए। इस मछली के दांत ब्लेड की तरह से बेहत तेज थे और उसकी जीभ बहुत लंबी थी। एंजेला ने इस रहस्यमय मछली की तस्वीर को एक फेसबुक ग्रुप पर पोस्ट किया और उसके बारे में पूछा था। एंजेला ने लिखा, 'इस मछली की जीभ काफी बड़ी है और सिर के पीछे और ज्यादा दांत हैं।' उनके इतना लिखते ही लोग सोशल मीडिया पर अटकलें जताने लगे कि यह डरावना जीव क्या हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, 'यह स्टोन फिश हो सकती है। क्या इसका पूरा या कुछ हिस्सा गायब है?' कुछ अन्य लोगों ने कहा कि यह मांकफिश हो सकती है। अटकलों का बाजार गरम एक यूजर ने लिखा, 'नुकीले दांतों से भरे विशाल मुंह से इस बात में कोई संदेह नहीं है कि मांक फिश एक हिंसक मछली है।' उसने कहा कि मांक फिश अपने मुंह से बालू में पाई जाने वाली ईल, काड मछली, समुद्री मछली, कोलफिश, डॉग फिश आदि को खा सकती है।' एक अन्य यूजर ने कहा कि यह रहस्यमय जीव एक कांगर ईल हो सकती है। इससे पहले भी यह जीव देवोन तट पर मिल चुका है। स्थानीय अखबारों में आई खबरों के बाद इसको लेकर अटकलों का बाजार और ज्यादा गरम हो गया। इसके बाद ब्रिटिश टीवी के विशेषज्ञ जेर्मी वाडे ने जांच करने की मांग की है। टिप्पणीकार सेंट निक ने कहा कि यह निश्चित रूप से एंगलर फिश है जो काफी लंबी हो सकती है। इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के तट पर एक रहस्यमय समुद्री जीव बहकर आ गया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2QaQ4rB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment