Tuesday, 4 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

बगोटा दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक किसान दंपती ने 4.25 किलोग्राम का आम पैदा कर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अभी तक दुनिया के किसी भी देश में इससे ज्यादा वजनी आम नहीं पाया गया है। इस किसान दंपती के इस प्रयास को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी मान्यता दी है। भारत में भी फलों के राजा आम की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती है। यह ऐसा फल है जिसे बच्चे ही नहीं, बड़ी उम्र के लोग भी खूब पसंद करते हैं। पहले फिलीपींस के नाम दर्ज था यह रिकॉर्ड इस आम को कोलंबिया के बॉयका के सैन मार्टिन में रहने वाले जर्मन ऑरलैंडो नोवोआ और रीना मारिया मारकुन ने उगाया है। इस आम को 29 अप्रैल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की बुक में जगह दी गई है। इससे पहले सबसे ज्यादा वजनी आम का रिकॉर्ड फिलीपींस के नाम दर्ज था। वहां 2009 में 3.435 किलोग्राम का एक आम पाया गया था। रिकॉर्ड को कोरोना के खिलाफ आशा का प्रतीक बताया इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद किसान जर्मन ऑरलैंडो नोवोआ ने कहा कि खिताब जीतकर, उनका लक्ष्य दुनिया को यह दिखाना है कि कोलंबिया में विनम्र और मेहनती लोग हैं जो देश से प्यार करते हैं। ये लोग प्यार से जोती गई जमीन से महान फल को पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह विशालकाय फल महामारी के दौर से गुजर रही दुनिया के लिए आशा और खुशी के संदेश का प्रतिनिधित्व करता है। बेटी ने इंटरनेट पर रिसर्च के बाद टीम से किया संपर्क गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जर्मन की बेटी ने अपने खेत से उपजे इस विशालकाय आम को देखने के बाद इंटरनेट पर काफी रिसर्च किया। जिसके बाद उसे अबतक के सबसे भारी आम का पता चला। जिसके बाद उसने अपने आम को तौला और सबसे भारी आम होने की पुष्टि करने के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम से संपर्क किया। रिकॉर्ड के बाद परिवार ने खाया यह आम जर्मन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया कि यह पुरस्कार गुआतुनो ग्रामीण इलाकों के प्रयास और समर्पण और प्रकृति के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करता है। अपने रिकॉर्ड का जश्न मनाने के लिए परिवार ने पूरे आम को काटकर लोगों के साथ खाया। जर्मन ने बताया कि यह आम बहुत स्वादिष्ट और अंदर से काफी ताजा था। इस रिकॉर्ड की याद बनाए रखने के लिए परिवार ने आम की प्रतिकृति भी बनाई है, जिसे स्थानीय नगर निगम को संरक्षित करने के लिए दे दिया गया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ePB0bf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...