Saturday, 8 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

कोलंबो श्रीलंका में शनिवार को कोरोना वायरस के भारतीय स्वरूप (बी.1.617) का पहला मामला भारत से हाल ही में लौटे एक व्यक्ति में सामने आया है। यह व्यक्ति कोलंबो के आइसोलेशन सेंटर में रह रहा था। श्रीजयवर्धनेपुरा विश्वविद्यालय के रोग प्रतिरक्षा एवं आणविक चिकित्सा विभाग की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि संक्रमित व्यक्ति भारत से आया और वापस आने वाले लोगों के लिए बनाए गए कोलंबो के एक पृथक-वास केंद्र में रह रहा था। 30 अप्रैल को लिया गया था सैंपल कोलंबो गैजेट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यक्ति का नमूना भी अन्य कई नमूनों के साथ 30 अप्रैल तक एकत्र किया गया था। एक सरकारी बयान में श्रीलंका में अब तक पाए गए वायरस के अन्य स्वरूपों के बारे में भी जानकारी साझा की गई है। श्रीलंका में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक ही दिन में सर्वाधिक 19 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक 764 मरीजों की इस घातक वायरस के चलते जान जा चुकी है। भारत से यात्रियों के आने पर लगा चुका है रोक श्रीलंका ने 6 मई को कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की थी। नागर विमानन प्राधिकरण ने कहा कि भारत के यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी। भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों के कारण यह कदम उठाया गया है। ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देश भारत से आने वाले यात्रियों पर पहले ही पाबंदी लगा चुके हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3fj23Mv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...