Saturday, 8 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काबुल अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक स्कूल के नजदीक हुए बम धमाके में कम से 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कई युवा विद्यार्थी शामिल हैं। अफगान सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि शिया बहुल दस्त-ए-बारची इलाके में स्थित सैयद अल-शाहदा स्कूल के नजदीक हुए धमाके के स्थान पर एंबुलेंस पहुंच रही है। नाराज भीड़ ने एंबुलेंस पर किया हमला स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता गुलाम दस्तीगर नाजारी ने बताया कि नाराज भीड़ ने एंबुलेंस पर हमला किया और यहां तक कि स्वास्थ्य कर्मियों की पिटाई की। उन्होंने लोगों से सहयोग करने और एंबुलेंस को घटना स्थल पर जाने देने की गुहार लगाई है। अरियान और नाजारी ने कहा कि हमले में कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। किसी संगठन ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी तत्काल हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन पूर्व में इसी शिया बहुल इलाके में हुए हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। यह हमला यहां बचे 2500 से 3000 अमेरिकी सैनिकों की औपचारिक वापसी शुरू होने के कुछ दिन बाद हुई है। अमेरिकी सैनिकों की वापसी 11 सितंबर तक पूरी हो जाएगी। यह वापसी तालिबान के दोबारा ताकतवर होने की आशंका के बीच हो रही है जिसके कब्जे या प्रभाव में करीब आधा अफगानिस्तान है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2RFCOvl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...