
लंदन दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाहों में शुमार जर्मनी के शासक रहे एडोल्फ हिटलर की सेक्स लाइफ को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री में बड़ा दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि हिटलर सेक्स के दौरान उसके ऊपर यूरिन करने वाली महिलाओं को बहुत पसंद करता था। यही नहीं उसका अपनी अपनी भतीजी के साथ करीबी संबंध था। इसमें यह भी कहा गया है कि हिटलर को पोर्न की लत थी। हिटलर सीक्रेट सेक्स लाइफ डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि यह नाजी तानाशाह ऐसी महिलाओं को पसंद करता था जो उसके साथ अश्लील हरकतें करती थीं। यही नहीं हिटलर का उसकी भतीजी गेली राउबल के साथ करीबी संबंध था। माना जाता है कि करीब 6 साल तक हिटलर और उसकी भतीजी का रिश्ता चला। हिटलर के पूर्व सहयोगी ओट्टो स्ट्रासर ने यह भी दावा किया कि जर्मन तानाशाह उन महिलाओं को पसंद करता था जो उसके ऊपर यूरिन करती थीं। हत्या के समय गेली की उम्र मात्र 23 साल ओट्टो ने दावा किया कि हिटलर ने अपनी भतीजी गेली को भी ऐसा करने के लिए बाध्य किया था। गेली को वर्ष 1931 में हिटलर के म्यूनिख स्थित अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। गेली के सीने में गोली मारी गई थी। हत्या के समय गेली की उम्र मात्र 23 साल थी। उन्होंने कहा कि हिटलर अपनी भतीजी से घिनौने काम करने को कहता था। ऑस्ट्रेलियाई इतिहासकार प्रफेसर राबर्ट कप्लान ने कहा कि हिटलर व्यक्तित्व के ऊपर अश्लील हरकतें मुफीद थीं। अभिनेत्री रेनाता मुलेर ने भी खुलासा किया था कि हिटलर अश्लील हरकतें करने को कहता था। रेनाता की हिटलर के साथ अश्लील यौन हरकते करते हुए मौत हो गई थी। बता दें कि हिटलर दावा करता था कि वह सेक्स से दूर रहता है और वेश्यावृत्ति का विरोध करता है। वहीं डॉक्यूमेंट्री के मुताबिक हकीकत यह थी कि वह सेक्स वर्कर्स को अपने प्राइवेट शो में बुलाता था और उसे पोर्न की लत थी।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3aWPoNU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment