काबुल उत्तरी काबुल में के समय एक मस्जिद में विस्फोट की खबर है। इसमें 12 नमाजियों की मौत हो गई। काबुल पुलिस के प्रवक्ता फर्दवस फरामर्ज ने बताया कि मस्जिद के इमाम मुफ्ती नईमन की भी हमले में मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। फरामर्ज ने बताया कि नमाज शुरू होते ही धमाका हो गया। अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन, प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि शायद इमाम को निशाना बनाकर हमला किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में तीन शव मस्जिद में खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। इसमें एक नाबालिग भी है। यह विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है जब तालिबान और अफगानिस्तान सरकार ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर तीन दिन के संघर्ष विराम की घोषणा कर रखी है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3hpTn9z
via IFTTT
No comments:
Post a Comment