Wednesday, 26 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

नई दिल्ली/जकार्ता भारत में के प्रभारी राजदूत फ्रेडी निको योहानेस पीये का जकार्ता के एक अस्पताल में निधन हो गया। कुछ सप्ताह पहले कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद उन्हें हवाई जहाज से उनके देश ले जाया गया था। रहे राजनयिक सिद्धार्थो सुर्योदीपुरो ने पीये के निधन के बारे में ट्वीट किया। भारत में इंडोनेशिया के राजदूत रहे सिद्धार्थो सुर्योदीपुरो ने की पुष्टि सुर्योदीपुरो ने कहा कि नई दिल्ली में प्रभारी राजदूत और मेरे अच्छे दोस्त एवं सहकर्मी फ्रेडी पीये को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति। उनकी हालत खराब होने के बाद 27 अप्रैल को उन्हें हवाई जाहज से जकार्ता ले जाया गया था। इंडोनेशियाई दूतावास ने भी किया ट्वीट नई दिल्ली में इंडोनेशिया के दूतावास ने ट्वीट कर पीये के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन और सदाशयता को हमेशा याद रखा जाएगा। इंडोनेशिया की मीडिया ने खबर दी थी कि कोविड-19 से संक्रमित होने की वजह से उनका इलाज चल रहा है। भारत में कोरोना से दूसरे विदेशी राजनयिक की मौत कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत में किसी विदेश मिशन के दूसरे अधिकारी की यह मौत है। पिछले महीने तंजानिया उच्चायोग में रक्षा सलाहकार की कोविड-19 से मौत हो गई थी। दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दूसरे दिन 28 अप्रैल को कर्नल मोसेस बीटस म्लूला का निधन हो गया था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3yFntw1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...