रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया है कि एस-500 मिसाइल सिस्टम के सभी टेस्ट पूरे हो चुके हैं। जिसके बाद अब दुनिया के सबसे ज्यादा अडवांस माने जाने वाले इस सिस्टम को जल्द ही रूसी सेना में तैनात किया जाएगा। रूस का दावा है कि इस सिस्टम के अत्याधुनिक रडार से दुश्मनों के स्टील्थ लड़ाकू विमान भी बच नहीं पाएंगे। ऐसे में अमेरिका के लिए पुतिन का यह ऐलान चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है। इतना ही नहीं, अमेरिका को यह भी डर है कि रूस आने वाले दिनों में उसके दुश्मन देशों के यह सिस्टम बेंच सकता है। S-500 डिफेंस सिस्टम को प्रोमटी (Prometey) भी कहा जाता है। S-300 और S-400 की तरह इस डिफेंस सिस्टम को रूस की सरकारी कंपनी अल्माज-एनेटी कॉर्पोरेशन विकसित कर रहा है।Russian S-500 Missile System: रूस अपने शक्तिशाली S-500 डिफेंस सिस्टम को इसी साल तैनात करने की योजना बना रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया है कि इस डिफेंस सिस्टम के परीक्षण का काम अपने अंतिम चरण में है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया है कि एस-500 मिसाइल सिस्टम के सभी टेस्ट पूरे हो चुके हैं। जिसके बाद अब दुनिया के सबसे ज्यादा अडवांस माने जाने वाले इस सिस्टम को जल्द ही रूसी सेना में तैनात किया जाएगा। रूस का दावा है कि इस सिस्टम के अत्याधुनिक रडार से दुश्मनों के स्टील्थ लड़ाकू विमान भी बच नहीं पाएंगे। ऐसे में अमेरिका के लिए पुतिन का यह ऐलान चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है। इतना ही नहीं, अमेरिका को यह भी डर है कि रूस आने वाले दिनों में उसके दुश्मन देशों के यह सिस्टम बेंच सकता है। S-500 डिफेंस सिस्टम को प्रोमटी (Prometey) भी कहा जाता है। S-300 और S-400 की तरह इस डिफेंस सिस्टम को रूस की सरकारी कंपनी अल्माज-एनेटी कॉर्पोरेशन विकसित कर रहा है।
600 किमी दूरी तक स्टील्थ विमानों की भी खैर नहीं

रोसिया 24 टीवी चैनल के अनुसार, पुतिन ने कहा कि रूसी एयरोस्पेस फोर्सेज लगभग 70 प्रतिशत एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल रेजिमेंट आधुनिक S-400 सिस्टम से लैस हैं। इसके बाद बचे हुए रेजिमेंट्स में एस-500 मिसाइल सिस्टम तैनात किया जाएगा। इसके परीक्षण पहले ही सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। S-500 Prometey नाम का यह डिफेंस सिस्टम 400 से 600 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मनों के मिसाइल और लड़ाकू विमानों को मार गिराने में सक्षम है। व्लादिमीर पुतिन ने रक्षा मंत्रालय और रक्षा उद्योग उद्यमों के साथ एक बैठक में कहा कहा कि रूसी सेना को वैश्विक सैन्य शक्तियों की रणनीति के हिसाब से खुद को तैयार रहना चाहिए। सभी प्रकार के सैनिकों को संतुलित और व्यवस्थित तरीके से विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस की सामरिक परमाणु क्षमता में भी काफी विकास हुआ है। जल-थल और नभ से परमाणु हथियारों को दागने में रूस बहुत पहले से सक्षम है।
S-500 को 2021 में तैनाती की तैयारी में रूसी सेना

रूसी एयरोस्पेस फोर्स के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट-जनरल आंद्रेई युडिन ने दिसंबर 2020 में एक इंटरव्यू में कहा था कि रूस 2021 में दुनिया के सबसे एडवांस S-500 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम पर अपना काम पूरा कर लेगा। उन्होंने रशिया टूडे बाततीच के दौरान कहा था कि एस-500 मोबाइल एयर डिफेंस और एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम विकसित करने का काम 2021 में पूरा होने वाला है। रूस के हथियारों में अब तक का सबसे सबसे उन्नत और आधुनित तकनीकी पर आधारित एंटी-मिसाइल सिस्टम है। पिछले साल ही रूसी उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव ने आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम के चरणबद्ध परीक्षण की घोषणा की थी।
अमेरिकी F-35A को मार गिराने में सक्षम है S-500

रूस का दावा है कि उसके S-500 डिफेंस सिस्टम अमेरिका के F-35A लड़ाकू विमान को भी मार गिराने में सक्षम है। वहीं, अमेरिका का दावा है कि उसका F-35A लड़ाकू विमान स्टील्थ तकनीकी से लैस है। जिसे किसी भी रडार के जरिए खोजा नहीं जा सकता है। रूसी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम के जरिए अंतरिक्ष की निचली कक्षा में स्थित दुश्मन के किसी भी सैटेलाइट को भी नष्ट किया जा सकता है। बता दें कि अधिकतर मिलिट्री सैटेलाइट या जमीन पर नजर रखने वाले अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट धरती की निचली कक्षा में ही होते हैं।
S-400 से अडवांस और ज्यादा रेंज वाला है S-500

S-500 डिफेंस सिस्टम को S-400 के आधार पर ही विकसित किया गया है। माना जा रहा है कि S-500 डिफेंस सिस्टम में 77N6 मिसाइल सीरीज के अलावा कई अन्य मिसाइलें भी तैनात होंगी। इस मिसाइल को दुश्मन के बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट करने के लिए S-400 के नए वर्जन में भी लगाया जाएगा। इस सिस्टम की अधिकतम रेंज 600 किलोमीटर होगी, जो 3 से 4 सेकेंड में प्रतिक्रिया देने में सक्षम होगा। एस-400 की तुलना में इस सिस्टम की मिसाइल 200 किलोमीटर की दूरी 6 सेकेंड कम समय में तय कर लेगी। यह इस बात की ज़िम्मेदारी भी ले सकता है कि दुश्मन की मिसाइल को कौन से फेज़ में गिराना है। लॉन्चिंग के तुरंत बाद, कुछ दूरी पर या करीब आने पर। अगर बूस्ट फेज़ यानी शुरुआत के समय ही मिसाइल ध्वस्त कर दी गई, तो उसके मलबे-राख से भी कोई नुकसान नहीं होगा। इसमें चार तरह की मिसाइल होती हैं। एक मिसाइल 600 किमी की रेंज वाली होती है, दूसरी 250 किमी, तीसरी 120 और चौथी 40 किमी की रेंज वाली होती है।
क्या काम करता है एयर डिफेंस सिस्टम

इसका काम देश में होने वाले किसी भी संभावित हवाई हमले का पता लगाना है। यह तमाम तरह के रेडार और उपग्रहों की मदद से जानकारी जुटाता है। इस जानकारी के आधार पर यह बता सकता है कि लड़ाकू विमान कहां से हमला कर सकते हैं। इसके अलावा यह एंटी-मिसाइल दागकर दुश्मन विमानों और मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर सकता है। भारत ने अब तक रूस से मारने वाले हथियार ही खरीदे हैं। पहली बार भारत रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम खरीद रहा है।
हवा में विमानों और मिसाइलों को गिराता कैसे है सिस्टम

भारतीय लहज़े में कहें, तो बहुत ही सिंपल सी टेक्निक है। इसमें ढेर सारे रेडार लगे होते हैं, जिनसे यह पता लगा लेता है कि ऑब्जेक्ट (जिसे मारना है) कहां है। इसकी क्षमता यह है कि 400 किमी के दायरे में आने वाले किसी भी खतरे को खत्म कर सकता है। फिर खतरा चाहे लड़ाकू विमान हो, ड्रोन हो या मिसाइल हो, यह गिरा देगा। S-500 का जलवा यह है कि इसके रडार 100 से 300 टारगेट ट्रैक कर सकते हैं। 600 किमी तक की रेंज में ट्रैकिंग कर सकता है। इसमें लगी मिसाइलें 30 किमी ऊंचाई और 600 किमी की दूरी में किसी भी टारगेट को भेद सकती हैं। मन करे, तो इससे ज़मीनी ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है। सबसे तगड़ी चीज यह कि एक ही समय में यह 600 किमी तक 36 टारगेट को एक साथ मार सकने में सक्षम होगी। इसमें 12 लॉन्चर होते हैं, यह तीन मिसाइल एक साथ दाग सकता है और इसे तैनात करने में पांच मिनट लगते हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ui4N20
via IFTTT
No comments:
Post a Comment