Sunday, 16 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

नॉरफोक अंगूठी ढीली हो या कोई काम करते हुए हाथ से निकल जाए तो बेहद अफसोस होता है। खोई हुई ऐसी कीमती चीज को इंसान हर जगह खोजता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स को शायद ही उम्मीद हो कि उसे अपनी खोई हुई अंगूठी ऐसी जगह मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया के नॉरफोक टापू पर इस शख्स को अपनी कई महीने पहले खोई हुई अंगूठी मिली, वह भी एक मछली पर। पिछले महीने स्थानीय लोग यहां बीच साफ करने आए थे। एक महिला ने देखा कि कुछ मछलियों के गले पर प्लास्टिक के कॉलर चढ़ गए थे। प्रदूषण के इस स्तर पर चिंता जताते हुए सूसन प्रियोर नाम की महिला ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि रेत में खाना ढूंढते हुए ये मछलियां ऐसे छल्लों में फंस जाती हैं। खास बात यह थी कि इनमें से एक छल्ला प्लास्टिक का नहीं, बल्कि सोने की अंगूठी थी। न्यूजवीक के मुताबिक नेथन रीव्स नाम के शख्स ने यह अंगूठी खोई थी। उन्होंने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी दी थी। सूसन को यह घटना याद आई। उन्होंने नेथन का पता लगाने की कोशिश की और तब यह बात सामने आई कि यह उनकी ही अंगूठी है जिसका वजन छोटे से मछली उठाए घूम रही है। लोगों ने इस घटना पर चुटकी भी ली लेकिन कई लोगों ने प्रदूषण पर चिंता भी जताई है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि अंगूठी को जल्दी निकालकर उसके मालिक तक पहुंचाया जाए और नन्ही मछली आजाद हो। हालांकि, यह आसान नहीं होगा क्योंकि अंगूठी निकालने के लिए जाल फेंककर पहले मछली को पकड़ना पड़ेगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3bwvTf7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...