Sunday, 16 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

गाजा पट्टी इजरायली सेना ने रव‍िवार को फलस्‍तीन के गाजा पट्टी शहर में जोरदार मिसाइल हमला करके हमास के राजनीतिक शाखा के प्रमुख याह्या सिनवार के घर को उड़ा दिया। याह्या सिनवार गाजा में फलस्‍तीनी उग्रवादी संगठन हमास का सबसे बड़ा नेता है। इजरायली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल हिदाई जिल्बरमैन ने बताया कि सिनवार अपने समूह के अन्‍य नेताओं के साथ संभवत: इस घर में छिपा हुआ था। सिनवार पर इजरायली सैनिकों के अपहरण और उनकी हत्‍या करने के कई गंभीर आरोप हैं। आइए जानते हैं क‍ि कौन हैं सिनवार... इजरायली हमले में याह्या सिनवार मारा गया या बच गया, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वर्ष 2015 में याह्या को अमेरिका ने आतंकी घोषित किया था। याह्या ने फरवरी 2017 में हमास नेता इस्‍माइल हनियेह से राजनीतिक शाखा के प्रमुख का पदभार लिया था। सिनवार ने हमास के सुरक्षा घेरे में काम करते हुए काफी पहचान बना ली। वह हमास के सहसंस्‍थापकों में से एक है। सिनवार की इजरायल को लंबे समय से तलाश है। सिनवार 22 साल तक इजरायल की एक जेल में बंद रहा सिनवार ने कथित रूप से वर्ष 1988 में दो इजरायली सैनिकों का अपहरण करके उनकी हत्‍या कर दी थी। उसे इजरायल ने अरेस्‍ट किया था और सुनवाई के बाद सजा सुनाई गई थी। सिनवार करीब 22 साल तक इजरायल की एक जेल में बंद रहा लेकिन वर्ष 2011 में कैदियों की अदला-बदली में उसे छोड़ दिया गया और गाजा जाने दिया गया। दरअसल, हमास ने इजरायल के सैनिक गिलाड शलित का अपहरण कर लिया था और उसके बदले में उसने सिनवार की रिहाई की शर्त रखी थी। हमास के नेताओं में सिनवार को बेहद कट्टरपंथी विचारधारा का माना जाता है। सिनवार ने इजरायल के साथ किसी भी शांति प्रक्रिया को खारिज कर दिया है। इजरायल ने भी सिनवार के साथ किसी भी बातचीत से मना कर दिया है। सिनवार ने करीब 20 साल की उम्र से ही इजरायल का विरोध करना शुरू कर दिया था। उसी ने हमास के नियंत्रण वाले गाजा शहर में प्रशासनिक कमिटी बनाई थी। उसने हमास के उग्रवादियों से खुलेआम इजरायल के और ज्‍यादा सैनिकों को पकड़ने के लिए कहा था। 'शहीद के रूप में मरना पसंद करेंगे लेकिन दमन सहन करके नहीं' सिनवार ने एक बार कहा था, 'हम शहीद के रूप में मरना पसंद करेंगे लेकिन दमन और अपमान सहन करके नहीं....हम मरने के लिए तैयार हैं और हमारे साथ हजारों की तादाद में लोग मरने को तैयार हैं।' ऐसा कहा जाता है कि उसी के कहने पर गाजा के बड़ी संख्‍या में लोगों ने इजरायल से अलग करने वाली बाड़ के पास जोरदार प्रदर्शन किया था। उसे मार्च 2021 में फ‍िर से हमास का नेता चुना गया था। उसने पिछले साल इजरायल को युद्ध की धमकी दी थी। उसका ईरान के साथ करीबी संबंध है। इजरायल और फलस्‍तीन में भीषण संघर्ष जारी है। गाजा में 55 बच्चे और 33 महिलाओं समेत 188 फलस्तीनी मारे गए हैं और 1,230 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं, इजरायल में आठ लोगों की मौत हुई है जिनमें पांच साल का एक बच्चा भी शामिल है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/33OGVbs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...