Sunday, 16 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

यरूशलम इजरायल के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर गाजा पट्टी पर हमले की वकालत की है और कहा है कि एक देश को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को पता है कि वह भी यही करता। CBS के 'फेस द नेशन' पर नेतन्याहू ने इन हमलों के पीछे किसी राजनीतिक मंशा से इनकार किया है। अब तक हुए हमलों में 174 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है जिनमें से 47 बच्चे हैं और इजरायल में 10 लोग मारे गए हैं जिनमें से दो बच्चे हैं। गाजा में दोनों ओर से लड़ाई जारी है। 'हमला करके आराम न करे हमास' नेतन्याहू ने दोहराया है कि इजरायल आतंकी संगठन हमास के खिलाफ लड़ रहा है जो नागरिकों के पीछे छिपा है। उन्होंने कहा है, 'हमास को अगर लगता है कि वे हम पर रॉकेट से हमला करके आराम से बैठ सकते हैं, तो यह गलत है।' उन्होंने कहा है कि इजरायल आतंकियों, उनके रॉकेट्स और हथियारों को निशाना बना रहा है और उन्हें बचने नहीं देगा। उन्होंने इंटरव्यूअर से भी सवाल किया कि अगर अमेरिका में यह हमला होता, तो क्या होता? 'अभी लगेगा समय' नेतन्याहू ने उन आरोपों का भी खंडन किया है कि वह सत्ता में रहने के लिए ऐसी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी भी सैनिकों और नागरिकों की जान को राजनीतिक मतलब के लिए इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सैन्य अभियान 'पूरी ताकत के साथ' जारी है और इसमें 'अभी और समय लगेगा।' नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल चाहता है कि हमास को 'बड़ी कीमत चुकानी पड़े' और संघर्ष के करीब एक सप्ताह बाद 'शांति और सुरक्षा बहाली' चाहता है। गाजा में असोसिएटेड प्रेस के ऑफिस पर हमले का भी नेतन्याहू ने बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि उस इमारत में हमास का ऑफिस भी था और उसके अधिकारी रहते थे। उन्होंने दावा किया कि हमले से पहले इमारत को खाली कराया गया था, इसीलिए घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि इसके बारे में अमेरिका की खुफिया एजेंसियों से जानकारी शेयर की गई है। उन्होंने कहा


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3uUamoi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...