Thursday, 13 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काठमांडू नेपाल के 43 वर्षीय पर्वत गाइड मिंगमा तेन्जी शेरपा ने एक मौसम में सबसे कम समय में दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को आयोजकों ने दी। पूर्वी नेपाल के शंखुवासभा जिले का निवासी शेरपा पहली बार सात मई की शाम को एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचा और फिर 11 मई की सुबह दूसरी बार दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर पहुंच गया। पर्वतारोहण का आयोजन करने वाले ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने यह जानकारी दी। मिंगमा ने बताया, 'वह महज चार दिनों के अंदर एवरेस्ट के शिखर पर दो बार पहुंचा जो एक विश्व रेकॉर्ड है।' इससे पहले भारतीय पर्वतारोही अंशु जामसेनपा ने 2017 में 118 घंटे 15 मिनट के अंदर दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाया था। बहरहाल, किसी महिला पर्वतारोही का यह रिकॉर्ड अब भी उनके नाम है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/33FdpEZ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...