Tuesday, 11 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से भारत पस्त है और दूसरे कई देशों में नये स्ट्रेन देखने को मिल रहे हैं। दुनियाभर में कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन लगाने पर काम भी हो रहा है और नए वेरियंट्स के खिलाफ बूस्टर शॉट भी बनाए जा रहे हैं। इस सब के बीच मास्क पहनना अब भी सुरक्षा का सबसे मूलभूत हथियार बना हुआ है। एक्सपर्ट डॉक्टर फहीम यूनुस बताते हैं कि किस जगह पर कैसा मास्क लगाना जरूरी है। डॉ. फहीम के मुताबिक N95/KN95 या सर्जिकल मास्क लगाएं। जब तक टूट न जाए या सील न टूट जाए। डबल मास्क की जरूरत ज्यादा रिस्क वाली जगहों पर है, जैसे अस्पताल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, फैक्ट्री, ऑफिस स्पेस। बाकी हर जगह सिंगल मास्क लगाया जा सकता है। परिवार के साथ या बाहर अकेले वॉक करते हुए या गाड़ी चलाते हुए मास्क लगाने की जरूरत नहीं। घर पर मास्क पहनने की अपील दरअसल, भारत सरकार ने लोगों से घर पर मास्क लगाने की अपील की है ताकि को ब्रेक किया जा सके। कम्युनिटी हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा किए गए स्टडी से पता चला है कि पिछले साल 56 फीसदी लोगों ने अपने परिवार के लोगों को संक्रमित किया था। केंद्रीय संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने हाल ही में कहा कि अगर व्यक्ति मास्क नहीं लगाता है और गाइडलाइन का पालन नहीं करता है तो कोरोना संक्रमण का खतरा 90 फीसदी तक बढ़ सकता है। मास्क लगाने से और गाइडलाइन का पालन करने से यह खतरा 30 फीसदी तक कम हो सकता है। नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ. वीके पॉल (Dr VK Paul) ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं करता तो वह 30 दिन में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3y6JzHE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...