मिशिगन कोरोना वायरस महासंकट के बीच अमेरिका के मिशिगन में अब हंता वायरस (Hantavirus)के संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। मिशिगन में एक महिला संभवत: हंता वायरस से संक्रमित हो गई है। संक्रमित महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह महिला चूहों के संपर्क में आई थी और उन्हीं से यह वायरस महिला के अंदर प्रवेश कर गया। मिशिगन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वाशटेनाउ काउंटी की महिला को फेफड़ों में दिक्कत के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला घर की सफाई कर रही थी और इसी दौरान चूहों से उसे हंता वायरस का संक्रमण हो गया। अमेरिका में हंता वायरस के जनवरी 2017 तक 728 मामले सामने आए थे। अमेरिकी अधिकारी वर्ष 1993 से इस वायरस पर नजर बनाए हुए हैं। क्या है हंता वायरस इससे पहले चीन के युन्नान में हंता वायरस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार हंता वायरस चूहों और गिलहरियों के संपर्क में आने के कारण फैलता है। अभी तक के किए गए शोध के अनुसार यह वायरस हवा के जरिए नहीं फैलता और ना ही पर्सन टू पर्सन। लेकिन अगर कोई व्यक्ति चूहा या गिलहरी के संपर्क में आता है तो, उसे हंता वायरस का संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। हंता वायरस के कारण लोगों में हंता वायरस रोग हो जाता है, जिसके कारण इंसान की मौत भी हो सकती है। क्या है हंता वायरस के लक्षण हंता वायरस के लक्षण को आप बड़ी आसानी से पहचान सकते हैं। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल और प्रेवेंशन के अनुसार जब कोई इंसान हंता वायरस से संक्रमित होने पर, उसे 101 डिग्री के ऊपर बुखार होता है, उसकी मांसपेशियों में दर्द रहता है और उसे सिर दर्द भी महसूस होता है। इसके साथ-साथ हंता वायरस से संक्रमित व्यक्ति को मतली, उल्टी और पेट दर्द की समस्या भी होती है। साथ ही साथ त्वचा पर लाल दाने भी उभरने लगते हैं
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3giLosT
via IFTTT
No comments:
Post a Comment