Sunday, 13 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन ऐस्ट्रोनॉमर्स ने हमारी Milky Way के केंद्र में टिमटिमाता हुए एक विशाल सितारा खोजा है। दिलचस्प बात यह है कि पहले किसी दूसरे ऑब्जेक्ट के पीछे यह छिपा हुआ था जिससे इसे गायब माना जा रहा था। इस सितारे का नाम VVV-WIT-08 रखा गया है। यह धरती से करीब 25 हजार प्रकाशवर्ष दूर है और सूरज से 100 गुना ज्यादा बड़ा है। स्पूतनिक न्यूज के मुताबिक इसके नाम के 'WIT' हिस्से का मतलब है 'What Is This' यानी, 'यह क्या है'। ऐस्ट्रोनॉमर्स की एक इंटरनैशनल टीम 2010 तक के डेटा को स्टडी कर रही थी जब इस सितारे को देखा गया। यह डेटा यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के चिली स्थित Vista टेलिस्कोप से मिला था। अधिकारियों का कहना है कि 2012 में यह धुंधला होना शुरू हुआ था और अप्रैल में गायब हो गया था। क्यों हुआ गायब? इसके करीब 100 दिन बाद इसकी चमक वापस आने लगी। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट ऑफ ऐस्ट्रॉनमी के ले स्मिथ ने 'द गार्जियन' को बताया कि यह विशाल डार्क ऑब्जेक्ट अचानक से आ गया। यह गायब क्यों हुआ था, इसके बारे कुछ पुख्ता अभी नहीं पता है। लेकिन माना जा रहा है कि कोई ज्यादा बड़ा ऑब्जेक्ट उसके सामने आ गया होगा। यह भी हो सकता है कि किसी ग्रह के चक्कर काट रहे धूल के गुबार ने टेलिस्कोप का व्यू ब्लॉक कर रखा हो। फिर से होगा गायब VVV-WIT-08 पहला ऐसा सितारा नहीं है। इसके बावजूद इसकी मदद से विशाल सितारों को पढ़ने में मदद मिल सकती है। ऐसा ही एक सितारा Epsilon Aurigae है जिसकी आधी चमक हर 27 साल पर गायब हो जाती है। ऐस्ट्रोनॉमर्स का मानना है कि 20-200 साल के बीच VVV-WIT-08 की चमक फिर से जा सकती है। टीम की रिसर्च मंथली नोटिसेज ऑफ द रॉयल ऐस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी में छपेगी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3iHVyG7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...