Sunday, 13 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पेइचिंग चीन के दक्षिण शहर ग्वांग्झू में लोगों को घरों के भीतर रखने और बाहर जाते हुए उन्हें मास्क पहनने की याद दिलाने के लिए 60 ड्रोन तैनात किए गए हैं। चीन ने कोविड-19 के स्थानीय संक्रमण के मामलों पर काफी हद तक काबू पा लिया है लेकिन ग्वांग्झू में कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक स्वरूप के मामले बढ़ते दिखायी दिए है। यह स्वरूप भारत में पाया गया है। ग्वांग्झू में पिछले 24 घंटों में छह नए मामले आए हैं जिससे संक्रमण के नए स्वरूप के मामले बढ़कर 100 हो गए हैं। पुलिस ने कैमरों से लैस ड्रोन उड़ाए और उन लोगों को संदेश दिए जो बाहर जा रहे थे। शहर में ड्रोन के अलावा फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी लेने, तापमान मापने और संक्रमण की अधिक आशंका वाले इलाकों की यात्रा करने वाले लोगों को पृथक करने जैसे कदमों से भी निगरानी की जा रही है। ग्वांग्झू ने कई शहरों से अपने आप को अलग कर लिया है, शहर और आसपास के लोगों के प्रांत के बाहर जाने पर पाबंदी है तथा वहां सिनेमा और अन्य मनोरंजन स्थलों को भी बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि अमेरिका और यूरोप में कोरोना वायरस की उत्पत्ति का सच जानने के लिए इसके वुहान की वायरॉलजी लैब से फैलने की थिअरी की जांच की मांग की जा रही है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि एक बंद पड़ी खदान की सफाई के दौरान बीमार हुए मजदूरों के सैंपल वुहान लैब भेजे गए थे। चीन पर आरोप है कि उसने अपने यहां वायरस फैलने और इसके घातक होने की जानकारी दुनिया को देर से दी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ghODC0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...