Friday, 11 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पेइचिंग चीन में बाप और बेटे की 58 साल बाद पहली बार मुलाकात की तस्‍वीरें दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल, 58 साल पहले चीन के जाओझुआंग शहर में रहने वाले लुओ के बेटे फू को एक ट्रेन स्‍टेशन से अपहरण कर लिया गया था। लुओ की उम्र अब 90 साल की हो गई है। मंगलवार को लुओ की जब इतने साल बाद बेटे से मुलाकात हुई तो उनकी आखों से खुशी के आंसू निकल आए। खबरों के मुताबिक इंसानों की तस्‍करी करने वाले लोगों ने लुओ के बेटे फू का अपहरण कर लिया था। फू की उम्र अब 60 साल हो गई है। यह घटना चीन के शाडोंग प्रांत की है। जाओझुआंग शहर के पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बाप-बेटे के इस अद्भुत मिलन का वीडियो जारी किया है। इसमें नजर आ रहा है कि लुओ अपने बेटे को देखकर उसे गले से लगा लेते हैं और दोनों की आंखों से आंसू बहने लगे। इंसानों की तस्‍करी करने वाले गिरोह ने फू का अपहरण कर लिया इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि साल 1963 में शुइचेंग जिले में एक रेलवे स्‍टेशन पर से फू का अपहरण कर लिया गया था। माना जाता है कि इंसानों की तस्‍करी करने वाले गिरोह ने फू का अपहरण कर लिया था। ये अपहरणकर्ता उन्‍हें शंघाई ले गए जहां एक कपल ने फू को गोद ले लिया। लुओ और उनके परिवार ने कई साल तक फू की तलाश की और हर जगह विज्ञापन भी दिया लेकिन फू का कोई पता नहीं चला। वर्ष 2015 में पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट ने इस घटना की एक विशेष जांच शुरू की और उपलब्‍ध डीएनए टेस्टिंग तकनीक का इस्‍तेमाल किया। उन्‍होंने चीन के अन्‍य प्रांतों तक अपनी जांच को फैला दिया। इसके बाद उन्‍होंने 1 जून को फू की तलाश कर ली। बाप-बेटे का डीएनए मिल गया और 8 जून को दोनों लोग करीब 58 साल तक अलग रहने के बाद एक बार फिर से मिल गए। फू ने बताया कि उसके गोद लेने वाले पैरंट्स ने उन्‍हें बताया था कि वह उन्‍हें शंघाई में मिले थे लेकिन उन्‍हें अपने बैकग्राउंड के बारे में कोई जानकारी नहीं था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pI24hs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...