Saturday, 12 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लाहौर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 22 वर्षीय एक युवती की शादी की पहली रात को उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले चार लुटेरों में से एक को पुलिस ने मार गिराया है। लाहौर से 35 किलोमीटर दूर, मुल्तान जिले के शुजाबाद के एक गांव में 26 मई को एक घर में शादी समारोह के बाद पुलिस की वर्दी में चार लुटेरे घुस आए थे और परिवार को बंधक बना लिया था। पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने नवविवाहित जोड़े के कमरे में घुस कर उन्हें प्रताड़ना देने के बाद दुल्हन के पति के सामने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिला की चिकित्सा रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई। घटना के बाद गांव वालों और मीडिया द्वारा दबाव डाले जाने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान और पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने घटना का संज्ञान लिया और पुलिस के उच्च अधिकारियों को दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया। एक लुटेरा मुठभेड़ में मारा गया पंजाब पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि वारदात में शामिल चार में से एक लुटेरा मुठभेड़ में मारा गया। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, 'लुटेरा और बलात्कारी आबिद हुसैन उर्फ आबिदी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।' उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार से प्राप्त सूचना के आधार पर लुटेरों का चित्र बनवाया था और इसके जरिये अपराधी तक पहुंचने में सहायता मिली। प्रवक्ता ने कहा, 'लूट का सामान बरामद करने के लिए आबिदी को शुक्रवार को ले जाया जा रहा था जब उसके कुछ साथियों ने पुलिस के दल पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से गोलीबारी में आबिदी को उसके ही साथियों ने मार दिया और भाग निकले।' पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आबिदी को पहचान के लिए पीड़िता के सामने लाया गया था और महिला द्वारा पहचान करने के बाद आबिदी के पास से लूटा गया सोने का गहना बरामद किया गया। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम ने आबिदी के तीन साथियों की पहचान की है, जो बलात्कार की घटना में शामिल थे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3wkkcR1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...