Saturday, 12 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन कोरोना वायरस कैसे फैला, इसे लेकर कई सवाल किए जाते रहे हैं। एक थिअरी के मुताबिक यह चमगादड़ों ने पैंगोलिन जैसे जानवर में आया और उससे इंसानों में। अब एक ताजा स्टडी में चीनी रिसर्चर्स ने बताया है कि उन्हें चमगादड़ों में मिले हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें कोविड-19 महामारी फैलाने वाले SARS-CoV-2 जैसा वायरस भी है। यही नहीं, इस स्टडी के लिए सैंपल मई 2019 से लेने शुरू किए गए और नवंबर में वुहान में वायरस तेजी से फैलना शुरू हो गया था। 24 नोवेल कोरोना वायरस मिले CNN की रिपोर्ट के मुताबिक रिसर्चर्स का कहना है कि दक्षिणपश्चिम चीन में उनकी खोज से पता चलता है कि चमगादड़ों में कितने कोरोना वायरस होते हैं और कितने इंसानों में फैल सकते हैं। 'सेल' पत्रिका में छपी स्टडी में शाडॉन्ग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने कहा है कि चमगादड़ की अलग-अलग प्रजातियों से कुल 24 नोवेल कोरोना वायरस जीनोम असेंबल किए गए हैं जिनमें से चार SARS-CoV-2 जैसे हैं। सिर्फ स्पाइक प्रोटीन में अंतर सैंपल मई 2019 से नवंबर 2020 के बीच जंगल में रहने वाले चमगादड़ों से लिए गए थे। रिसर्चर्स का कहना है कि एक वायरस SARS-CoV-2 से काफी हद तक मिलता-जुलता है। इसके स्पाइक प्रोटीन में ही कुछ अंतर है, जिसके जरिए वायरस कोशिकाओं से अटैच होता है। स्टडी में कहा गया है कि थाईलैंड से जून 2020 में लिए गए सैंपल के साथ पता चलता है कि चमगादड़ों में SARS-CoV-2 जैसे वायरस पनप रहे हैं और कुछ जगहों पर ये ज्यादा हो सकते हैं। चीन में वायरस लीक होने का आरोप यह रिसर्च ऐसे वक्त में सामने आई है जब वायरस फैलने में चीन की भूमिका पर सवाल तेज हो चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच की मांग की जा रही है। हाल ही में अमेरिकी की खुफिया एजेंसियों के हवाले से दावा किया गया था कि चीन के युन्नान प्रांत में एक बंद पड़ी खदान में चमगादड़ों से वायरस इंसानों में फैला था। इसके शिकार हुए मजदूरों के सैंपल वुहान की वायरॉलजी लैब लाए गए थे। आरोप है कि यहीं से वायरस लीक हो गया और दुनिया इस त्रासदी की चपेट में आ गई।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3xeWaai
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...