Monday, 2 August 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वाशिंगटनपिछले कुछ दिनों में आपने सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब कीड़े जैसे जीव की तस्वीरें देखी होगी। तस्वीर में नजर आने वाला जीव कोई रबड़ का खिलौना नहीं है। यह एक उभयचर जीव है जो हाल ही में साउथ फ्लोरिडा की तामियामी नहर में खोजा गया था। जमीन और पानी दोनों जगहों पर रहने वाले इस जानवर की खोज फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन कमीशन ने की है। मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक मील दक्षिण में पाए गए इस जानवर की पहचान करने में वैज्ञानिकों को काफी समय लगा। इसे 'सीसिलियन' (Caecilian) के रूप में जाना जाता है। डीएनए की जांच के बाद इसका पता चला। इसे टाइफ्लोनेक्टेस नटान के रूप में भी जाना जाता है जो डायनासोर से भी पहले पाए जाते थे। सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया कि वैज्ञानिकों ने जानवर की पहचान करने के लिए डीएनए जांच का इस्तेमाल किया। कम जानकारी लेकिन खतरनाक नहींकोलमैन शेही ने कहा कि सीसिलियन के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है लेकिन यह खतरनाक नहीं है। कोलमैन फ्लोरिडा म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में हर्पेटोलॉजी कलेक्शन मैनेजर हैं। उन्होंने कहा कि इस जानवर के बारे में बहुत कम जानकारी है। हालांकि इसके बारे में विशेष रूप से खतरनाक कुछ भी नहीं है और यह शिकारी जैसा नहीं दिखता। छोटे जानवरों को बनाता है अपना शिकारउन्होंने कहा कि यह शायद छोटे जानवरों को खाता होगा और बड़े जानवर इसे अपना शिकार बनाते होंगे। यह दक्षिण फ्लोरिडा में पाई जाने वाली एक और गैर-देशी प्रजाति हो सकती है। बता दें कि सेसिलियन ज्यादातर दक्षिण और मध्य अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिणी एशिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। ये ज्यादातर जमीन और भाप में छिपे रहते हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3yloEA2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...