रियाद कोरोना से बचाव के लिए लगाए जाने वाले प्रतिबंध बेहद सख्त इसलिए होते हैं क्योंकि इनका सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से होता है। यही कारण है कि इनका उल्लंघन करने वालों को भारी भरकम जुर्माने का भुगतान करना पड़ता है। इसी कड़ी में सऊदी लोक अभियोजन कार्यालय ने चेतावनी दी है वह यात्रा प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाएगा। देना पड़ेगा 1 करोड़ का जुर्मानाकोरोना वायरस की चपेट में आने वाले देशों की यात्रा करने पर यात्रियों को जुर्माने के रूप में 133,323 डॉलर यानी करीब 1 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा। नियमों के मुताबिक इसी तरह का जुर्माना परिवहन संचालकों और मालिकों पर भी लगाया जाएगा। रविवार को किए एक ट्वीट में अधिकारियों ने कहा कि उन यात्रियों के खिलाफ गंभीर दंडात्मक उपाय किए जाएंगे जिन्होंने सऊदी अरब की कोरोना यात्रा प्रतिबंध लिस्ट में शामिल किसी भी देश की यात्रा की होगी। लग सकता है 3 साल का ट्रैवल बैनसऊदी अरब ने अपने नागारिकों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने कोरोना वायरस की 'रेड लिस्ट' में शामिल देशों की यात्रा की तो उन्हें 3 साल के लिए यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सऊदी अरब ने यह चेतावनी कोरोना के नए वेरिएंट के फैलने के बाद उसके प्रसार पर काबू पाने के मकसद से दी है। ऐसे सऊदी नागरिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शामिल है। रेड लिस्ट में शामिल देशों में भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात आदि देशों को शामिल कर रखा है। नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाईसऊदी अरब की सरकारी न्यूज एजेंसी एसपीए ने पिछले हफ्ते गृह मंत्रालय के अनाम सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी थी। उसने बताया कि मई महीने में सऊदी के कुछ नागरिकों को मार्च 2020 के बाद पहली बार बिना अधिकारियों की अनुमति के विदेश जाने की अनुमति दी थी लेकिन उन्होंने यात्रा नियमों का उल्लंघन किया था। अधिकारियों ने कहा कि अगर अब कोई यात्रा नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3rRJl4s
via IFTTT
No comments:
Post a Comment