Monday, 2 August 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन वैज्ञानिकों ने लंबे वक्त से यह माना है कि ब्लैक होल की जद में जाने के बाद कोई भी मैटर बचकर नहीं निकल पाता। इसका गुरुत्वाकर्षण इतना ज्यादा होता है कि यह रोशनी तक को निगल लेता है। हालांकि, सिर्फ यही तरीका नहीं है जिससे ब्लैक होल विनाश का कारण बन सकता है। इससे तेज ऊर्जा की ऐसी बीम भी निकल सकती है जो रास्ते में आने वाली हर चीज को जलाकर राख कर सकती है। दरअसल ब्लैक होल से निकलते हैं गामा-रे बर्स्ट्स। ये बीम इतनी शक्तिशाली होती हैं कि हर चीज को जलाकर आगे निकल सकती हैं। ब्लैक होल की डिस्क से 90 डिग्री पर ये बीम निकलती हैं। जब कोई सितारा खत्म होता है या दो न्यूट्रॉन सितारे आपस में टकराते हैं तब भी भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है जो GRB की शक्ल में ट्रैवल करती है। धरती को भूनकर रख देगी बात करें धरती की तो हमारे पास गामा रेज से सुरक्षा करने के लिए कवच है। सूरज से निकलने वाली हानिकारक गामा किरणों को ओजोन की परत रोकती है लेकिन एक शक्तिशाली GRB अगर हमारी गैलेक्सी में पैदा होता है तो वह इसे भी तबाह कर सकता है। ये किरणें इतनी शक्तिशाली होती हैं कि DNA तक को फाड़ सकती हैं और ऐटम्स से इलेक्ट्रॉन निकाल सकती हैं। ऐसे विनाश की कितनी संभावना? इनकी गति रोशनी के बराबर होती है। यानी अगर कोई ऐसा GRB आता है तो हमारे पास खुद को बचाने का जरा भी समय नहीं रह जाएगा। हालांकि, इसकी आशंका काफी कम है। धरती को नुकसान पहुंचाने के लिए हमारी आकाश गंगा से ही इसे पैदा होना होगा। रिसर्चर्स का मानना है कि GRB की तुलना में धरती को किसी ऐस्टरॉइड से ज्यादा खतरा होगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2WHs4iF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...