वॉशिंगटन अगस्त का महीना आसमान में दिलकश खगोलीय घटनाओं से भरा होने वाला है और इसकी शुरुआत सोमवार से ही हो रही है। सूरज ढलने के बाद से शनि को काले अंधेरे आसमान में देखा जा सकता है। दरअसल, आजकल शनि हमारी धरती के इतने करीब होता है कि इसे बिना किसी उपकरण के देखा जा सकता है। हालांकि, इसके छल्ले देखने के लिए टेलिस्कोप की जरूरत होगी। वहीं, NASA ने हाल ही में शनि के खूबसूरत छल्लों की एक तस्वीर शेयर की है। बिना किसी उपकरण के दिख सकने वाला शनि धरती से सबसे दूर स्थित ग्रह है। अगस्त के महीने में यह धरती के सबसे करीब होता है। इस दौरान धरती, सूरज और शनि के बीचोंबीच होती है और इसे Opposition कहते हैं। शनि को आसमान में पीले सितारे की तरह देखा जा सकता है। यह नजारा पूरे महीने बना रहेगा इसलिए इसे देखने के कई मौके आएंगे। वहीं, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि शनि के अनोखे छल्ले आखिर बने कैसे थे। ये छल्ले शनि से 2.82 लाख किलोमीटर दूर तक फैले हुए हैं। माना जाता है कि इसमें धूमकेतु, ऐस्टरॉइड्स और टूटे हुए चांद मौजूद हैं। इसमें बर्फ और चट्टान के अरबों टुकड़े हैं जिन पर धूल जमा है। इनका आकार अनाज के दानों से लेकर विशाल घरों तक हो सकता है। कुछ तो पहाड़ों के बराबर हैं। नासा ने बताया है कि शनि के बादलों के ऊपर से देखने पर ये छल्ले सफेद रंग के दिखेंगे। ये सभी अलग-अलग रफ्तार पर शनि का चक्कर लगा रहे हैं। रात के काले आसमान में शनि देखा जा सकेगा लेकिन बादल और बारिश का मौसम होने से कुछ दिक्कत हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि यह पूरे महीने देखने को मिलेगा।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3jevjpt
via IFTTT
No comments:
Post a Comment