Monday, 2 August 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पेइचिंग चीन के तियानजिन शहर के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा 20 वर्षीय अपने कमरे में मृत पाया गया है। उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। चीन के स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बिहार के गया जिले का रहने वाले अमन नागसेन तियानजिन फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के छात्र थे। वह 29 जुलाई को अपने कमरे में मृत पाया गया था। अमन की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। अमन उन चुनिंदा भारतीय छात्रों में से एक थे, जो कोविड-19 महामारी के दौरान चीन में ही रहे जबकि करीब 23 हजार भारतीय छात्र वीजा संबंधी पाबंदियों के कारण दोबारा चीन नहीं लौट सके। अमन की मौत के बारे में भारतीय दूतावास और उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। उनके शव को स्वदेश लाने की तैयारियां की जा रही है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक नागसेन ने अपने परिवार से आखिरी बार 23 जुलाई को बात की थी। इसके बाद से वह फोन या मेसेज का जवाब नहीं दे रहे थे। पैसों का ट्रांसफर भी नहीं एक्सेप्ट कर रहे थे। पिछले हफ्ते उनके परिवार ने अमन के स्थानीय अभिभावक से बात की जिन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से संपर्क किया और तलाश शुरू की। अमन के परिवार ने भारत सरकार से अपील की थी कि विदेश मंत्रालय के जरिए उनके शव को देश वापस लाया जाए। उन्होंने इसके लिए भारत और चीन, दोनों देशों की सरकार से मदद मांगी थी। बताया गया है कि अमन की सेहत काफी अच्छी थी और उन्हें किसी तरह की बड़ी बीमारी नहीं थी। ऐसे में जांच की बात कही गई है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3s0MnDz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...