वॉशिंगटन इंसानों द्वारा पक्षियों को पालने की परंपरा काफी पुरानी है। लेकिन इंसान सिर्फ तोता, कबूतर या मुर्गियां नहीं पालते थे बल्कि उन्होंने दुनिया के कुछ बेहद खतरनाक जीवों को भी अपने पिंजड़े में कैद किया था। नए सबूत दिखाते हैं कि 18,000 साल पहले इंसानों ने कैसवैरी पक्षी को पाला था जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षियों में से एक माना जाता है। यह पक्षी अपने पंजों से इंसानों की जान भी ले सकता है और इसके कई उदाहरण भी हैं। मुर्गी पालन से हजारों साल पहले की बातएक नई रिपोर्ट में अमेरिका के पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रफेसर क्रिस्टीना डगलस ने कहा कि कैसवैरी के जीवाश्मों से पता चलता है कि इंसानों ने उन्हें जन्म से समय इकट्ठा किया और उनका पालन-पोषण किया। संभवतः पक्षियों के मांस या पंखों का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें पाला जाता था। रिसर्चर ने कहा कि इंसानों का यह व्यवहार मुर्गियों को पालने से हजारों साल पहले का है। उन्होंने कहा कि कैसवैरी कोई छोटा या पालतू पक्षी नहीं है। यह एक विशालकाय पक्षी है जो उड़ नहीं सकता लेकिन आपकी जान ले सकता है। बगीचे में ली मालिक की जानऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाए जाने वाले कैसवैरी से उसके अंडे लेना बिल्कुल आसान नहीं है। इसके पैर के मोटे और नुकीले अंगूठे इसे एक ताकतवर पक्षी बनाते हैं। यह इंसानों और कई बड़े जानवरों को मारने में सक्षम है। साल 2019 में फ्लोरिडा में विदेशी पालतू जानवरों के एक मालिक को कैसवैरी पक्षी ने बगीचे में उसके सामने गिरने के बाद मार दिया था। यह पक्षी हर साल अपना घोंसला बदलना पसंद करता है। पखों और अंडों के लिए पाले जाते पक्षीसीएनएन से बात करते हुए डगलस ने कहा कि उन्होंने कैसवैरी पक्षियों को तब पकड़ा जब वे कमजोर थे। लोगों ने नर का शिकार किया और फिर अंडे अपने साथ लिए गए। नर घोंसला लावारिस नहीं छोड़ते इसलिए अंडों की रक्षा करते समय वे ज्यादा भोजन नहीं करते। लिहाजा शिकारियों के लिए उनका शिकार करना आसान होता है। कैसवैरी पक्षियों को आज भी Papa New Guinea में उनके पंखों के लिए पाला जाता है और उनके अंडों को राष्ट्रीय भोजन माना जाता है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3a1zTDv
via IFTTT
No comments:
Post a Comment