वॉशिंगटन बेर खाने के लिए अपनी पीठ पर बंदर को सवारी कराने वाले मगरमच्छ की कहानी तो बचपन में सुनी जाती है लेकिन अब सुनिए ऐसी ही एक बकरी की कहानी। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें एक बंदर का बच्चा बकरी की पीठ पर आराम से बैठकर बेर खा रहा है। दो मासूम जानवरों के बीच दोस्ती की कहानी देखकर लोग अपना दिल थामने को मजबूर हैं। गले से लटका बच्चा वीडियो में दिखता है कि एक शख्स जंगल में बकरी की आवाज निकालता है जिसे सुनकर बकरी दौड़ी चली आती है। हैरानगी तब होती है जब दिखता है कि उसके गले से बंदर का एक बच्चा लटका है। जब दोनों इस शख्स के करीब आते हैं तो वह अपने हाथ पर फल रखकर उनकी ओर बढ़ाता है। बकरी फल लेकर खाने लगती है लेकिन बंदर पहले कुछ झिझकता है। इसके बाद वह भी फल उठाकर खाने लगता है। वीडियो देखते ही जा रहे लोग अभी तक बंदर बकरी के गले से लटका था लेकिन एक फल का स्वाद चखने के बाद उसे जब अच्छा लगता है तो वह और फल उठाता है और उन्हें खाते-खाते आराम से बकरी की पीठ पर बैठ जाता है। वीडियो को देखकर पहले कई लोगों को समझ ही नहीं आया कि बकरी के गले से आखिर क्या लटक रहा है। कुछ लोगों ने तो इसे वीडियो एडिटिंग तक मान लिया। क्यूटनेस पर फिदा बाद में जब बकरी करीब आई और बंदर फल खाने लगा तो समझ आया कि असल में चल क्या रहा है। वीडियो को ज्यादातर लोग बेहद क्यूट बता रहे हैं। एक शख्स ने तो लिखा कि ऐसा लगता है जैसे बंदर का बच्चा बकरी को 'ड्राइव' कर रहा हो। कुछ का कहना है कि इस वीडियो को बार-बार देखे जा रहे हैं लेकिन मन नहीं भर रहा। इस वीडियो को नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था लेकिन हाल ही में यह ट्विटर पर वायरल हो रहा है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2Y1EBic
via IFTTT
No comments:
Post a Comment