मैड्रिड से भागे एक संदिग्ध ब्रिटिश आतंकी को कबाब खाने के उसके शौक ने फंसा दिया। पहले रैपर रहा अब्देल माजिद अब्देल बैरी इतना ज्यादा मोटा हो चुका था कि उसकी तस्वीर से उसको पहचानना मुश्किल था लेकिन स्पेन की पुलिस ने उसके कान की मदद से उसे पहचान लिया। अब्देल सीरिया से भागकर अल्जीरिया गया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांचकर्ताओं का मानना है कि वह आतंकी हमले की तैयारी कर रहा था। कबाब डिलिवरी के दौरान धरा गया अधिकारियों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कबाब ऑर्डर करने वाले शख्स को खोजा। उन्हें दक्षिणपूर्व स्पेन के अल्मेरिया का अड्रेस मिला जहां अब्देल बैरी उनके हाथ लगा। उसकी आतंकी टीम कबाब की डिलिवरी के दौरान पकड़ी गई। स्पेन के पेपर एल पाइस के मुताबिक अद्बेजेराक सिद्दिकी नाम के शख्स ने गिरफ्तारी के पांच दिन पहले कबाब का ऑर्डर दिया था। दूसरा ऑर्डर उसके एक दिन बाद ही रात को दिया गया। कानों से हुई पहचान तीसरा ऑर्डर ऊबर ईट्स के जरिए किया गया। इसकी डिलिवरी के दौरान पुलिस ने सिद्दिकी को देखा। वहीं, बैरी इतना मोटा हो गया था कि उसे पहचानना मुश्किल था लेकिन उसके कानों की वजह से उसे पहचान लिया गया। उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 43 हजार पाउंड के बिटकॉइन भी बरामद किए गए। बैरी को मैड्रिड के पास सोटो डेल रियल जेल में रखा गया है। बैरी के पिता अदेल अब्देल बेरी ने भी अफ्रीका में बम धमाकों में 200 लोगों को मारने की बात कबूली है। उसके माता-पिता मिस्र से उसे लंदन तब लेकर आए थे जब वह 6 साल का था। साल 2013 में सीरिया जने से पहले वह रैपर था और रेडियो वन पर शो करता था।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2ZFD8yq
via IFTTT
No comments:
Post a Comment