वॉशिंगटन अमेरिकी समुद्र में इन दिनों जाम लगा हुआ है और कई जहाज डॉक होने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। एक सैटेलाइट तस्वीर में देखा जा सकता है कि लॉस एंजिल्स और लॉन्ग बीच के बंदरगाहों पर 60 से ज्यादा कंटेनर जहाज फंसे हुए हैं। इससे अमेरिका की सप्लाई चेन बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है और लोगों को किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है। छुट्टियों से पहले अमेरिकी बाजार में कुछ चीजों की मांग बढ़ी है जिसकी सप्लाई लेकर एक साथ पहुंचे कई जहाजों को समुद्र में जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। खरीदारी बढ़ी तो लगा जामवर्तमान में प्रमुख बंदरगाहों के बाहर खड़े जहाजों की संख्या 62 हो गई है। महामारी की शुरुआत के बाद से यह सबसे लंबा जाम है। अधिकारियों का कहना है कि महामारी के बाद खरीदारी में आए उछाल की वजह से देश के सबसे व्यस्त बंदरगाह ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इसका एक कारण बंदरगाह पर कर्मचारियों की कमी भी है। अमेरिका और कई अन्य देशों में कोरोना महामारी के बाद अब हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। पूरे देश में बाजार हुआ प्रभावितइन देशों ने व्यापार के दरवाजे भी खोल दिए हैं जिस वजह से इस तरह के जाम देखने को मिल रहे हैं। यह दिखाता है कि 18 महीनों के बाद व्यापार को अचानक शुरू करना कितना गड़बड़ साबित हो सकता है। मजदूरों की कमी न सिर्फ शिपमेंट में देरी कर रही है बल्कि पूरे देश में खरीदारी को भी प्रभावित कर रही है। अमेरिका में सर्दी की छुट्टियों का मौसम आ रहा है और लोग शॉपिंग करके अपने घरों में पैक हो जाना चाहते हैं। टॉयलेट पेपर की किल्लतहालांकि समुद्र में लगे जाम के कारण सप्लाई चेन बाधित होगी और लोगों को जूतों से लेकर ऑटोमोबाइल तक, यहां तक कि टॉयलेट पेपर जैसे घरेलू सामान की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिकी कंपनी Costco ने गुरुवार को ही साफ कर दिया था कि वह टॉयलेट पेपर, पेपर टॉवल और बोतलबंद पानी की खरीद पर प्रतिबंध लगा रही है। इसका मतलब है कि अमेरिकियों को अभी से टॉयलेट पेपर जैसी मूलभूत चीजों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3kCEKAV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment