Saturday, 25 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

ओटावा कनाडा में रह रहे हजारों भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कनाडा ने करीब 5 महीने बाद भारत से सीधी उड़ान पर से प्रतिबंध को हटा लिया है। कनाडा ने इस साल अप्रैल महीने में प्रतिबंध लगाया था। उस समय भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा था। विमान सेवा देने वाली कंपनी कनाडा एयर सोमवार से दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान की शुरुआत कर सकती है। वहीं भारत की सरकारी कंपनी एयर इंडिया 30 सितंबर से अपनी उड़ान शुरू कर सकती है। ट्रांसपोर्ट कनाडा ने ट्वीट करके कहा कि 27 सितंबर से भारत से आने वाली सीधी उड़ान कनाडा में लैंड कर सकती हैं। हालांकि अत‍िर‍िक्‍त सार्वजनिक सुरक्षा उपाय करने होंगे। उसने कहा कि यात्रा करने वालों को मान्‍यता प्राप्‍त लैब से कोरोना वायरस के आरटीपीसीआर टेस्‍ट की निगेटिव रिपोर्ट दिल्‍ली एयरपोर्ट पर द‍िखानी होगी। यह रिपोर्ट विमान के उड़ान से 18 घंटे के अंदर ही जारी होनी चाहिए।' कनाडा की ओर से जारी किए गए यात्रा परामर्श कनाडा सरकार के यात्रा परामर्श में कहा गया है कि कनाडा जाने वाले यात्रियों को लैब की ओर से जारी क्‍यूआर कोड वाली रिपोर्ट को हवाई सेवा देने वाली कंपनी को प्‍लेन में बोर्डिंग से पहले दिखाना होगा। इसमें कहा गया है कि जो लोग पहले कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए थे, उन्‍हें मान्‍यता प्राप्‍त लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट देनी होगी। यह सेंपल कलेक्‍शन कनाडा के सिड्यूल डिपार्चर से 14 से 180 दिनों के बीच होना चाहिए। कनाडा की ओर से जारी यात्रा परामर्श में यह भी चेतावनी दिया गया है कि एयरलाइन इन शर्तो को पूरा नहीं करने वाले किसी भी यात्री को यात्रा से रोक सकती हैं। इस बीच ओटावा में भारत के उच्‍चायुक्‍त अजय बिसारिया ने इस कदम का स्‍वागत किया है और कहा कि दोनों देशों के बीच हवाई सेवा सामान्‍य करने की दिशा में यह बड़ा कदम है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत कनाडा के साथ भारतीयों की यात्रा को और आसान बनाने के लिए काम कर रहा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3m27SB4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...