Thursday, 23 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

केनबरा अंटार्कटिका में रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों को अजीबोगरीब समुद्री जीव मिले हैं। जेलीफिश की तरह दिखने वाले इन जीवों को देख वैज्ञानिक भी हैरान हैं। दरअसल, इन जीवों की खोज एक अजीब संयोग से हुई है। तस्मानिया और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों का समूह समुद्र के नीचे सेंसर्स की जांच करने गए थे। इस दौरान उन्हें कॉम्ब जेली की तीन प्रजातियों को ढूंढ निकाला। कॉम्ब जेली का शरीर भी बाकी जेलीफिश की तरह ही पारदर्शी होता है। वैज्ञानिकों को पेट में दिखा खाना वैज्ञानिकों ने कॉम्ब जेली के पेट में तुरंत का खाया हुआ भोजन भी साफ देखा। उन्होंने इस पूरी घटना की वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। जेलीफिश की दो प्रजातियां और कॉम्ब जेली की तीन प्रजातियां अभी भी विज्ञान के लिए ज्ञात नहीं हैं। इस घटना के वीडियो को फिल्म निर्माता और वैज्ञानिक एमिलियानो सिमोली ने शेयर किया है। इस वीडियो में रॉस सागर में मौजूद जेलीफिश, कॉम्ब जेली और अन्य नरम शरीर वाले समुद्री जीवों को नजदीक से फिल्माया गया है। रॉस सागर में मिले ये जीव रॉस सागर, अंटार्कटिका में दक्षिणी महासागर के मैकमुर्डो साउंड के पास एक गहरा इलाका है। सूर्य की रोशनी के कम पहुंचने और इंसानी हलचलों से दूर होने के कारण इस इलाके में समुद्री जीवन काफी विकसित हुआ है। इस इलाके में दुनियाभर के समुद्री वैज्ञानिक शोध का काम करने के लिए आते रहते हैं। इस इलाके में पहले भी कई ऐसे समुद्री जीवों की खोज हो चुकी है, जो अबतक दुनिया के लिए अज्ञात थे। किसी दूसरे काम से जाते समय इन जीवों से हुआ सामना इस शोध की सह-लेखक और ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में तस्मानिया विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर शोधकर्ता सिमोली ने 2018 और 2019 में अंटार्कटिका की अपनी यात्रा के दौरान जेलीफिश परिवार के नए सदस्यों के फुटेज को रिकॉर्ड किया था। उस समय सिमोली का इरादा किसी जेलीफिश या कॉम्ब जेलीफिश की खोज का नहीं था। वह तो समुद्री बर्फ के नीचे रहने वाले शैवाल की निगरानी के लिए लगाए गए सेंसर्स को चेक करने के लिए गए हुए थे। समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र समझने में मदद मिलेगी सिमोली शौकिया वाइल्डलाइफ वीडियोग्राफर और फोटोग्राफर भी हैं। उन्होंने फील्ड टेंट के नीचे समुद्री बर्फ में हुए एक बड़े छेद को देखने के लिए कैमरा भेजा। इंसानों के लिए खतरनाक इस क्षेत्र में पानी के नीचे जांच के लिए सिमोली ने डाइविंग रोबोट को पानी में उतारा। बस इसी घटना ने एक दुर्लभ शरीर वाले समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के रहस्य का पर्दाफाश कर दिया।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3CDIng7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...